
Hazaribagh : सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लॉटरी का टिकट बेचते रंगे हाथ एक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी लोहसिंघना के शिवपुरी निवासी आनंद मोहन प्रसाद है.
इसके पास से लॉटरी के टिकट कुछ नगद और जिओ कंपनी का एक मोबाइल बरामद किया गया है. इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 67/21 दर्ज किया गया है. आरोपी को जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें: कचहरी चौक से कांटाटोली तक सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण में 70 करोड़ खर्च का अनुमान
स्कार्पियो को ले उड़े चोर
इधर, मटवारी से स्कार्पियो को अज्ञात चोरों ने उड़ा लिया. स्कॉर्पियो के मालिक मोहम्मद यूसुफ ने थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. बता दें कि एक सप्ताह के अंदर शहर में यह तीसरी स्कॉर्पियो की चोरी है. पहली घटना कोर्रा थाना क्षेत्र में हुई थी. दूसरी घटना में सदर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी.
लोहसिंघना पुलिस ने दो पुराने वारंटी को भेजा जेल
इधर, लोहसिंघना पुलिस ने दो पुराने वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भे दिया है. वारंटी थाना कांड संख्या 82/20 के प्राथमिक अभियुक्त मंडई निवासी शमीम को गिरफ्तार किया गया हैं.
दूसरे, वारंटी थाना कांड संख्या 53/20 के प्राथमिक अभियुक्त जीसान को गिरफ्तार किया गया है. दोनों का कोविड-19 टेस्ट कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें:पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़, कोई हताहत नहीं




