JharkhandLead NewsSaraikela

पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़, कोई हताहत नहीं

Seraikela : पुलिस और नक्सली महाराजा प्रमाणिक के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ बुधवार को अति नक्सल प्रभावित कुचाई थाना के रोलाहातू इलाके में हुई है. इस मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलीबारी हुई. पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे. माओवादियों को पकड़ने के लिए पुलिस जंगलों में सर्च अभियान चला रही है.

मुठभेड़ की पुष्टि कोल्हान डीआइजी राजीव रंजन सिंह ने की है. पुलिस के वरीय अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि 10 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली महाराजा प्रमाणिक का दस्ता कुचाई थाना के रोलाहातू इलाके में घूम रहा है.

इसे भी पढ़ें: कचहरी चौक से कांटाटोली तक सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण में 70 करोड़ खर्च का अनुमान

सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया. इसी दौरान पुलिस को देख कर माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गयी.

नक्सली महाराजा प्रमाणिक झारखंड पुलिस को चुनौती दे रहा है. पिछले दो साल में कोल्हान क्षेत्र में एक के बाद एक कई घटनाओं का अंजाम देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का काम कर रहा है.

कोल्हान क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरायकेला खरसावां, घाटशिला और चाईबासा के क्षेत्रों में यह पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. महाराजा प्रमाणिक सरायकेला जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दारूदा गांव का रहनेवाला है.

पुलिस महाराजा प्रमाणिक और उसके दस्ते को मार गिराने के लिए जंगलों में लगातार अभियान चला रही है. लेकिन हर बार मुठभेड़ में महाराजा प्रमाणिक बच कर निकलने में सफल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें: आइसेक्ट विश्वविद्यालय की फरहीन सिद्दीकी को मिला एशिया यूथ इंटरनेशनल अवार्ड

Related Articles

Back to top button