NEWS

Jamtara: जामताड़ा बना अवैध कोयले कारोबारियो का अड्डा, खुलेआम फलफूल रहा अवैध काला कारोबार

स्थानीय पुलिस की भी मिलीभगत

Jamtara:

जामताड़ा में इनदिनों अवैध कोयले का कारोबार काफी फलफूल रहा है. खुलेआम कोयले का कारोबार चल रहा है. पिछले दिनों अवैध कोयले कारोबारियों ने जिले के नाला प्रखंड में ईसीईएल सुरक्षा जवानों के साथ मारपीट कर बंदूक छीन लिया था. अब जामताड़ा थाना क्षेत्र में अवैध कोयले का कारोबार शुरू हो गया है. जामताड़ा थाना क्षेत्र के बिरगांव में कोयले को डंप कर यहां से कोयले को ट्रकों के माध्यम से बिहार ले जाया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार इस खेल में स्थानीय पुलिस की भी मिली भगत रहती है.

इसे भी पढ़ें:PALAMU : पांकी में गजराज का आतंक तेज,  दंपति पर बोला हमला, पत्नी की मौत-पति घायल

सैकड़ों की संख्या में ट्रक को ले जाया जाता है बिहार:

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों नाला प्रखंड में भी प्रत्येक दिन सैकड़ों की संख्या में ट्रक को बिहार ले जाया जाता था। इसकी रोकथाम के लिए नाला ईसीईएल पांडेश्वर के सुरक्षा जवानों ने ट्रकों को जब्त किया था। तक कारोबारियों ने सुरक्षा जवानों को मारपीट कर घायल कर बंदूक छीन ली थी.

इसे भी पढ़ें:Jamtara: एटीएम लूटने का प्रयास, अपराधियों ने गार्ड को बेहोशी की सुई लगाकर किया घायल

…और कारोबारी पुलिस के सामने जब्त ट्रकों को छुड़ाकर ले गए:

सुरक्षा जवानों ने एसपी दीपक कुमार सिंह को इसकी सूचना देने के लगभग डेढ़ घण्टे बाद डीएसपी व थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे. हालांकि, अवैध कारोबारियों ने पुलिस के सामने जब्त ट्रकों को छुड़ाकर ले गए. पुलिस मूकदर्शक बनी रही. बाद में ईसीईएल पांडेश्वर के सुरक्षा इंचार्ज के आवेदन पर नाला थाना में मामला दर्ज हुआ था. घटना के दो सप्ताह भी नहीं बीता और फिर से जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र के बिरगांव में अवैध कोयले का कारोबार शुरू हो गया.

इसे भी पढ़ें:इंतज़ार खत्म ! झारखंड की कहानी पर बनी फिल्म ‘आधार’ कल होगी रिलीज

Related Articles

Back to top button