2nd LeadJharkhand

Chakradharpur: ट्रेन की चपेट में आने से दो हाथी की मौत

चक्रधरपुर रेलमंडल के भालुलता रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना

Chakradharpur: चक्रधरपुर रेलमंडल के भालुलता रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो हाथी की मौत हो गयी. हादसे के बाद  ट्रेनों का परिचालन घण्टों बाधित रहा. यह दुर्घटना चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत जराइकेला व भालुलता स्टेशन के बीच मोहिपानी रेल फाटक के पास की है.

इसे भी पढ़ें:सचिन के बाद अब विराट कोहली भी किसान आंदोलन पर बोले, हम सभी एकजुट रहें

जानकारी के अनुसार अर्धरात्रि लगभग एक बजे एक माल गाड़ी के चपेट में आने से दोनो हाथी की मौत हो गयी. एक हाथी का पैर में व अंदरूनी चोट से मौत हुई. वहीं दूसरे का चिथड़ा उड़ गया है. घटना रेल पुल संख्या 388/16 और 388/22 के पास की है. वन विभाग व रेल प्रशासन हाथी को रेल ट्रैक के पास से हटा अंतिम संस्कार करने में लगी हुई है.

इसे भी पढ़ें:Jamtara: एटीएम लूटने का प्रयास, अपराधियों ने गार्ड को बेहोशी की सुई लगाकर किया घायल

Related Articles

Back to top button