
Jamtara:
जामताड़ा में अपराधियों का बोलबाला लगातार बढ़ता जा रहा है. देर रात अपराधियों ने जामताड़ा व्यवहार न्यायालय परिसर में एटीएम को लूटने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके. अपराधियों ने एटीएम में लगे मशीनों को क्षति पहुंचायी. वही, वहां ड्यूटी पर तैनात गार्ड मधुसूदन दास के साथ मारपीट भी की.
घटना देर रात की है, पांच की संख्या में अपराधी ग्राहक बनकर एटीएम पहुंचे और वहां कार्यरत गार्ड मधुसूदन दास के साथ मारपीट करने लगे, इस दौरान गार्ड को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने का प्रयास करने लगे. लेकिन वे लोग सफल नहीं हो पाए. मामला बिगड़ता देख अपराधी वहां से भाग निकले. सायरन बजने पर पुलिस पहुंची. घायल एटीएम गार्ड को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं अपराधियों ने एटीएम में लगे मशीनों को तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया है.
इसे भी पढ़ें:इंतज़ार खत्म ! झारखंड की कहानी पर बनी फिल्म ‘आधार’ कल होगी रिलीज
पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी
एटीएम गार्ड मधुसूदन दास ने कहा कि तीन लोग पहुंचा, जिसमे एक लोग मास्क व टोपी पहने कर अंदर घुस रहा था. उसे मास्क व टोपी खोलने की बात कहने पर पिस्तौल सटा दिया. तबतक दो और अंदर घुसा और कहा कि हल्ला करने पर गोली मार देंगे. इस तरह की घटना से जमताड़वासियों में काफी डर का माहौल है. पहली बार घटी इस प्रकार की घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया है. जामताड़ा में बाइक चोरी व घर पर चोरी की घटना आम थी. लेकिन एटीएम लूटने की घटना नही सुनी गई थी.
इसे भी पढ़ें:झटकाः रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी, जानिये कितने की वृद्धि हुई
लोगों ने पुलिस प्रशासन पर फोड़ा ठीकरा
लोगों ने इसका ठीकरा पुलिस प्रशासन पर फोड़ा. इधर, एसपी हर माह मासिक बैठक में पुलिस को गस्ती बढ़ाने का निर्देश दिया जाता है. लेकिन सिर्फ आदेश मानकर पुलिस पदाधिकारी नाक में तेल डाल कर सो जाते हैं, जिसका नतीजा इस तरह से देखने को मिलती है.
इसे भी पढ़ें:Karnataka: तेंदुए के साथ सात घंटे तक फंसा रहा कुत्ता, जानिये फिर हुआ क्या?




