Lead NewsNational

जानिये कोरोना से भी खतरनाक है ये कौन सा फंगस, अगली महामारी का बन सकता है कारण

अस्पतालों में कैथेटर या अन्य ट्यूब-आधारित उपकरणों से जा सकता है शरीर में

New delhi : अभी दुनिया कोरोना के कहर से अभी तक जुझ ही रही है वहीं वैज्ञानिकों ने एक और वायरस से महामारी की चेतावनी दे दी है. दरअसल, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के वैज्ञानिकों ने कहा है कि अगली महामारी कैंडिडा औरिस के कारण हो सकती है. यह एक फंगस है जो काले प्लेग की तरह दिखता है.

सीडीसी ने कहा कि यदि यह फंगस रक्त के साथ बहने लगे तो यह काफी घातक हो सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि यह अस्पतालों में कैथेटर या अन्य ट्यूब-आधारित उपकरणों के माध्यम से शरीर में घुस सकता है. ऐसी स्थिति में यह शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है.

गौरतलब है कि फंगस वायरस की पहचान 2009 में की गई थी. आमतौर पर फंगस के मरीजों को एंटिफंगल दवाओं से ठीक किया जाता रहा है.

लंबे समय तक सतहों पर जीवित रहता है फंगस

इम्पीरियल कॉलेज, लंदन के एक महामारी विशेषज्ञ जोहाना रोड्स की मानें तो ये फंगस कोरोना की तरह सतह पर जमे रह सकते हैं. बड़ी बात यह है कि ये ज्यादा लंबे समय तक उन सतहों पर जीवित रह सकते हैं और यही इसे कोरोना से भी खतरनाक बनाता है.

इसे भी पढ़ें :रफाल के बाद अब भारत को मिलेगा एक और खतरनाक लड़ाकू विमान

ब्लैक प्लेग से हो रही है तुलना

आपको बता दें कि रोड्स वर्ष 2016 में इंग्लैंड में फंगस की वजह से फैले संक्रमण पर काबू करने वाली टीम के हिस्सा थे. रिपोर्ट की मानें तो ब्लैक प्लेग से इसकी तुलना इसलिए की जा रही है क्योंकि यह बंदरों से फैला है.

क्या हो सकता है इस बीमारी का कारण

वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले समय में यह कोरोना की तरह वैश्विक महामारी बनकर उभर सकता है. इस बीमारी का मुख्य कारण नेचुरल चीजों का अभाव या जलवायु परिवर्तन भी हो सकता है.

इसे भी पढ़ें :राज्यसभा में किसान आंदोलन की गूंज, विपक्ष ने की नारेबाजी, तीसरी बार रुकी सदन की कार्यवाही

Related Articles

Back to top button