
New Delhi : भारतीय वायु सेना की ताकत में और इजाफा होगी. अमेरिका ने भारत को अत्याधुनिक युद्धक विमान एफ-16 ईएक्स देने की मंजूरी दे दी है. बाइडन प्रशासन के इस फैसले से माना जा रहा है कि भारत व अमेरिका की दोस्ती और प्रगाढ़ होगी. एफ-16 ईएक्स को अब तक का सबसे अत्याधुनिक युद्धक विमान माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :साहिबगंज के मखमलपुर में देर रात लगी भयानक आग, एक दर्जन घर जले, लाखों की संपत्ति स्वाहा
यह विमान बहुउद्देश्यीय होने के साथ ही हर मौसम और रात में भी हमला करने में सक्षम है. बेहतरीन डिजिटल इंजीनियरिंग और सॉफ्टवेयर से लैस ये विमान दशकों तक आसानी से अपग्रेड किए जा सकेंगे. कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस के अनुसार, तकनीक की वजह से ये दुश्मन की नजर में आए बिना उसकी सीमा में घुसकर निशाने को तबाह कर सकता है।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक बाइडेन प्रशासन ने भारत को एफ-15ईएक्स विमान देने के बोइंग इंटरनेशनल के लाइसेंस संबंधी अनुरोध को स्वीकार कर लिया है. यह फैसला दोनों देशों की सरकारों के बीच लंबी चर्चा और फिर दोनों देशों की वायुसेना के बीच बातचीत के बाद किया गया.
इसे भी पढ़ें :राज्यसभा में किसान आंदोलन की गूंज, विपक्ष ने की नारेबाजी, रोकनी पड़ी सदन की कार्यवाही
पता चला है कि बेंगलुरु में अगले हफ्ते से शुरू हो रहे एयरो इंडिया 2021 में एफ-15 ईएक्स विमान को प्रदर्शित किया जाएगा. एफ-15ईएक्स में पुराने विमानों की तुलना में अधिक हथियार ले जाने की क्षमता है. इसके साथ ही यह हाइपरसोनिक मिसाइल यानी ध्वनि से पांच गुना तेज चलने वाली मिसाइल ले जा सकता है.




