Crime NewsDeogharJharkhand

ग्रुप और कमिटी के नाम पर 38 लोगों से ठग लिए 30 लाख रुपये

भुक्तभोगी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे देवघर नगर थाना

Deoghar. दो महिलाओं ने ‘कमिटी’ के नाम पर सेल्फ हेल्प फंडिंग स्कीम के तहत दर्जनों लोगों से लाखों रुपए जमा कराये और एक रोज 30 लाख रुपये से भी ज्यादा की रकम लेकर भाग गयीं. ठगी का शिकार हुए 38 लोगों ने देवघर नगर थाना में सामूहिक रूप से इसकी लिखित शिकायत की है. शिकायत में जिक्र किया गया है कि उपरोक्त महिलाओं द्वारा अपने परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मोहल्ले के दर्जनों महिलाओं के ग्रुप से पैसा उठाया और कमेटी चलाने के नाम पर उनके पैसे लेकर फरार हो गई.

 

शिकायत करने पहुंचे लोगों ने जानकारी दी कि ठगी करने की आरोपी महिलाओं में एक नगर थाना क्षेत्र के कुमुदनी घोष रोड स्थित एक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहती थी जबकि दूसरी महिला विश्वसरैया इंजीनियर कॉलोनी सलौनाटांड़ में रहती थी. दोनों महिलाओं ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बरमसिया क्षेत्र के रहने वाले उपरोक्त 38  महिलाओं को पहले ग्रुप के माध्यम से पैसे दिलवाए. उसके बाद कमिटी के नाम पर कई तरह के प्रलोभन देकर उक्त पैसे अपने पास जमा करवाए. बाद में सारी रकम बटोरकर दोनों महिलाएं फरार हो गई. उन लोगों ने बताया कि उनके परिवार के अन्य सदस्य नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकरनगर वह गांधीनगर में रहते हैं. पैसे जमा करने वाली सभी महिलाएं बहुत ही गरीब परिवार से आती है.

 

शिकायत देने वाली महिलाओं में रीता देवी, शांति देवी, आरती देवी, बबीता देवी, सजनी देवी, यशोदा देवी, मेरखी देवी, सुमन देवी, वीणा देवी, चांदनी देवी, संगीता देवी, लक्की देवी, रीना देवी, कंचन देवी, रेखा देवी, राजीव कुमार, पूजा देवी, आरती देवी, पार्वती देवी, अर्चना देवी, उषा देवी, पूनम देवी, शीला देवी, सरस्वती देवी, अंजना देवी, उषा देवी, गुड़िया देवी, ललिता देवी, उर्मिला देवी, कंचन देवी, सविता देवी, उषा देवी, सीमा कुमारी सहित अन्य कई महिलाएं शामिल है. आरोपियों ने सबसे अधिक 5 लाख रुपए उषा देवी और 2 लाख रुपए सीमा कुमारी से ठगी की है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने की बात कह रही है.

Related Articles

Back to top button