
Ranchi : कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के जन्म दिवस पर उनकी लंबी उम्र के लिए ईश्वर से कामना की है. श्री बादल ने कहा कि दिशोम गुरु ने अलग राज्य के लिए जो आंदोलन किया उस आंदोलन को कोई भूल नहीं सकता है.
उन्होंने जल जंगल जमीन की लड़ाई के लिए खुद को एक धरतीपुत्र की तरह आंदोलन में तपाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु को भारत रत्न से नवाजे जाने की आवश्यकता है.
श्री बादल ने कहा कि झारखंड सहित देश की कोई भी पार्टी हो सभी पार्टियों के नेता गुरु जी के प्रति स्नेह और सम्मान रखते हैं. ऐसे में गुरु जी को भारत रत्न देकर हम उनके सम्मान को और आगे बढ़ाने का काम करें.
इसे भी पढ़ें : 18000 पंचायत स्वयंसेवक 12 जनवरी को अपने-अपने इलाकों के विधायकों का घेरेंगे आवास




