
New delhi: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में सीरीज का तीसरा मुकाबला शुरु हो गया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है. लेकिन मैच से भी ज्यादा चर्चा उस बात के लिए हुई जो आज के पहले कभी इतिहास में नहीं हुआ था. टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पुरुषों के मुकाबले में किसी महिला को अंपायरिंग करने का मौका मिला. आज के मैच के शुरु होते ही क्लेयर पोलोसाक ने नया इतिहास बना दिया. पोलोसाक अब दुनिया की पहली महिला अंपायर बन गयी हैं जिन्होंने पुरुषों के मुकाबले में अंपायरिंग का जिम्मा संभाला है.
चौथे अंपायर की भूमिका में है पोलोसाक
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी महिला को पुरुषों के मैच में बतौर अंपायर मैच का हिस्सा बनने का मौका मिला. हालांकि मैच के दौरान वे मैदान पर नहीं होंगी लेकिन बतौर अंपायर मैच का हिस्सा जरूर हैं.भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में पॉल रिफेल और पॉल विल्सन फील्ड अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं वहीं पोलोसाक चौथे अंपायर की भूमिका में है.
इसे भी पढ़ें- महिला से पैसे छीनकर भाग रहा था चोर, रेलवे पुलिस के जवान ने दोड़ा कर पकड़ा




