
Ranchi: मंगलवार की देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवगंज स्थित बावड़ा मैदान में एक युवक की हत्या कर दी गयी. मृतक के सर में गंभीर चोट का निशान हैं. युवक वाल्मिकी नगर का रहना वाला बताया जा रहा है. मृतक का नाम आशीष कुमार है और वह सेवा सदन अस्पताल में सफाई कर्मी के तौर पर काम करते था. सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.
घर वालों को मिली थी मारपीट होने की सूचना
जानकारी के अनुसार, आशीष मंगलवार की शाम को घर से निकला था. इस बीच परिजनों को सूचना मिली कि आशीष से मारपीट की जा रही है. जानकारी मिलने के बाद जब परिजन शिवगंज बावड़ा मैदान पहुंचे, तो आशीष घायल अवस्था में मिला. उसे पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इधर, डॉक्टर पता लगा रहे हैं कि युवक के सिर पर गोली मारी गयी है या किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है.
इसे भी पढ़ें- करोड़ों खर्च कर बनाये गये वेंडिंग जोन खाली पड़े, फुटकर दुकानदार अब भी अतिक्रमण कर रहे
बढ़ते अपराध से प्रशासन के साथ ही जनता भी परेशान
राजधानी में इन दिनों अपराध का बोलबाला है. आपराधिक घटनाओं के कारण एक ओर जहां प्रशासन परेशान है, तो वहीं जनता का भी पुलिस से भरोसा डगमगा रहा है. आम लोग इन दिनों दहशत में है. राजधानी में चोरी और लूट जैसा घटनाएं तो आम बात हो गयी है. इसके साथ ही पिछले कुछ समय से रांची में हत्या और रेप जैसे अपराधों भी खासी बढ़ोतरी देखी जा रही है.
इसे भी पढ़ें- हजारीबाग : नशे में धुत युवक ने किया आत्मदाह, मौत




