Crime NewsHazaribagh

हजारीबाग : नशे में धुत युवक ने किया आत्मदाह, मौत

Hazaribagh : शहर के कुम्हार टोली पारनाला निवासी एक 30 वर्षीय युवक ने खुद पर केरोसीन डालकर आत्मदाह कर लिया. घटना सोमवार की रात करीब आठ बजे की है. बताया जा रहा है कि नशे में धुत युवक राकेश राम ने खुद पर केरोसीन डालकर आत्मदाह कर लिया, जिससे उसका शरीर के कई अंग बुरी तरह झुलस गये. आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए उसे एचएमसीएच पहुंचाया, लेकिन कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया. मृतक राकेश राम के दो छोटे बच्चे भी हैं.

इसे भी पढ़ें- घात लगाकर मेरे इंतजार में बैठे थे लोग, किसी को बक्शा नहीं जायेगा : सीएम

घटना की जानकारी पाकर स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भूलन राम मंगलवार की अहले सुबह एचएमसीएच पहुंचे और शव के पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के लिए सदर विधायक मनीष जायसवाल से सहयोग मांगा. उसके बाद विधायक के निर्देश पर उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी अस्पताल पहुंचे और शव के पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी करायी. विधायक जायसवाल ने मृतक के परिवार को हरसंभव मदद करने का भी आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़ें- रांची की महिला का दावा- ओरमांझी में मिली लाश मेरी बेटी की; पुलिस करा सकती है डीएनए टेस्ट

Related Articles

Back to top button