GumlaJharkhandLead News

गुमला में टीपीसी-2 के 5 नक्सली गिरफ्तार

Gumla : गुमला जिला पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने बिशुनपुर थाना क्षेत्र के हेलता गांव स्थित जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे टीपीसी-टू के पांच नक्सलियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार. पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों का दस्ता केमोफलाइज वर्दी में हथियार व विस्फोटक के साथ गांव में घूम रहे हैं व किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं. इस पर जिले के एसपी हरदीप जनार्दन के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में बिशुनपुर पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही थी.

इस दौरान हेलता गांव के जंगल स्थित पहाड़ के किनारे टीपीसी के नक्सली सुरेश उरांव के घर में नक्सली खाना खा रहे थे. पुलिस के पहुंचने पर टीपीसी के दो नक्सलियों ने बम से पुलिस दल पर जानलेवा हमला किया. उसके बाद वे भागने की कोशिश करने लगे. पुलिस ने 5 नक्सलियों को घेर लिया एवं मौके से 4 टीपीसी नक्सली भागने में सफल रहे.

सभी नक्सली केमोफ्लाइज वर्दी में थे. गुमला पुलिस अधीक्षक हरदीप पी जनार्दन ने बताया कि क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश से नक्सलियों ने एक ग्रामीण को भी हत्या की थी, जिसके बाद से वे लेवी की वसूली करने लगे. एसपी ने बताया कि अन्य नक्सलियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, जल्द ही वे भी गिरफ्तार होंगे. गिरफ्तार नक्सलियों के विरुद्ध कई थानों में हत्या, लूट व लेवी जैसे कई मामले दर्ज हैं.

Related Articles

Back to top button