
Seraikela : चौका-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित मातकमडीह के पास एक पुजारी की पत्थर से कुचकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान कांड्रा के मध्य बस्ती निवासी भावतोष शर्मा (50) के रूप में हुई है. घटना शनिवार दिन लगभग 11 बजे की है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को तत्काल ही इसकी सूचना दी. इसके बाद चौका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल हालत में चांडिल अनुमंडल अस्पताल भिजवाया. अस्पताल में जांच के उपरान्त चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें-किसान आंदोलन : देशहित में है कि जल्द दूर हो गतिरोध
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
इधर, जानकारी मिलने के बाद मृतक के पुत्र अविनाश शर्मा व अन्य परिचित अस्पताल पहुंचे. पिता के शव को देख पुत्र का रो-रो कर बुरा हाल था. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस संबंध में पुत्र के बयान पर एक मामला दर्ज किया गया है. मृतक भावतोष शर्मा के पुत्र अविनाश शर्मा ने बताया कि उनके पिता शनिवार को पूजा कराने के लिए घर से निकले थे. अचानक उनकी हत्या की जानकारी उन्हें मिली.
इसे भी पढ़ें-गुमला में टीपीसी-2 के 5 नक्सली गिरफ्तार




