Uncategorized

जमशेदपुरः मिठाई कोरोबारियों पर गिरी आयकर की गाज

News Wing
Jamshedpur, 13 October: जमशेदपुर में मिठाई कारोबारियों के 25 ठिकानों पर आयकर विभाग ने धावा बोला और सभी मिठाई दुकानों का सर्वे किया. टीम ने यह सर्वे दिन के तीन बजे शुरु किया और रात तक यह चलता ही रहा. इस सर्वे की वजह से मिठाई कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया.

इन दुकानों का हुआ सर्वे

सर्वे में आयकर विभाग ने चोरी का समान पकड़ा है. सहायक आयकर आयुक्त आशीष कुमार की अगुवाई में 70 सदस्यीय टीम का गठन किया गया था. जिन्होंने शहर के लगभग मिठाई दुकानों का सर्वे किया. इस सर्वे में छप्पन भोग, गणगौर स्वीटस, शालीग्राम स्वीटस और श्रेष्ठ चनाचूर के 25 ठिकाने शामिल है.

आयकर की हो रही थी चोरी

सर्वे में आयकर विभाग की टीम के साथ पुलिस भी शामिल थे. बता दें कि आयकर विभाग को जानकारी मिली थी कि उक्त मिठाई दुकान के कारोबारियों के द्वारा बड़े पैमाने पर आयकर की चोरी की जा रही है. इनके काम का कोई भी पक्का पेपर नहीं होता है. समान की बिक्री भी कच्चे में की जाती है. समान खरीदने के बदले ग्राहकों को पक्की रसीद नहीं दी जाती है. साथ ही जो कच्चे माल की खरीदारी इन कारोबारियों के द्वारा की जाती है वो भी कच्चे में की जाती है. ये कारोबारी आयकर जमा करने के वक्त अपनी असली आमदनी छुपा लेते है. इन्ही सब वजह से आयकर विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर एक साथ 25 ठिकानों का सर्वे किया.

कागजात भी हुए जब्त

सर्वे के दौरान आयकर विभाग ने कई कारजात भी जब्त किया. ये कागजात समान बिक्री और खरीदारी से संबंधित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button