Crime NewsJharkhandRanchi

नशे में हैवान बना पिता, डेढ़ साल की बेटी का गला घोंट डाला

Ranchi : नशेड़ी पिता ने अपनी ही डेढ़ वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित मुचकुंद टोली की है.  जिस गुनगुन ने अभी ठीक से दुनिया में आंखें भी नहीं खोली थी, उसकीं आंखें हमेशा के लिए बंद हो गयीं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची की मां और उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने उच्च शिक्षा विभाग पर लगाया था आर्थिक दंड, विश्वविद्यालय भर रहे हैं दंड की राशि

नशे में झगड़ता रहता था गौतम

स-पास के लोगों ने बताया कि गुनगुन का पिता गौतम नशे का आदी है. नशे की लत की वजह से उसे नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा गया था. इसके बावजूद उसकी नशे की लत नहीं छूटी. नशे के कारण गौतम प्रसाद के घर में विवाद होता रहता था. कुछ इसी तरह का विवाद शनिवार की सुबह भी हुआ जिसका गुस्सा गौतम ने अबोध बच्ची पर उतारा .

नहीं थम रहे मां के आंसू

गुनगुन की मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था. मां बार- बार अपनी बेटी का नाम ले रही थी. रोने के बीच में मां ने कहा कि 9 महीने कोख में रखा और पति ने डेढ़ साल की बेटी को गला दबाकर मार डाला. आस- पास के लोगों को भी मामले की जानकारी मां बबीता के चिखने-चिल्लाने से लगी. इसके बाद ही लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी.

इसे भी पढ़ें- निरंजन कुमार का भ्रष्टाचार से पुराना नाता, बिहार में ब्लैक लिस्टेड रही कंपनी को दिलाया था 600 करोड़ का काम

बेटी के जन्म से नाराज रहता था पति

आरोपी की पत्नी बबीता ने बताया कि उसका पति  हमेशा इस बात पर झगड़ता रहता था कि उसने बेटी को क्यों जन्म दिया. उसके बयान पर आरोपी पति के खिलाफ चुटिया थाना में मामला दर्ज करा दिया है और पुलिस से गुहार लगाई है कि गौतम कुमार को कड़ी से कड़ी सजा मिले.

इसे भी पढें- पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर हो रही थी साइबर ठगी, डीजीपी ने दिया अभियान चलाने का निर्देश

चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. रवि ठाकुर ने बताया डेढ़ साल की आरोपी पिता बच्ची गुनगुन के रोने और चिल्लाने से परेशान रहता था. हर बार पत्नी को कहता था कि बेटी को चुप कराओ. लेकिन आज उसने अपनी बच्ची को ही मार डाला.

इसे भी पढें-  नए साल के पहले डीजीपी की नक्सलियों को चेतावनी, कहा- नहीं चेते तो बुरा होगा अंजाम

Related Articles

Back to top button