Uncategorized

यूरोप जाने की कोशिश कर रहे 250 शरणार्थियों को स्पेन के तट से बचाया गया

NEWS WING

Madrid, 19 NOVEMBER : यूरोप जाने की कोशिश कर रहे 250 से ज्यादा शरणार्थियों को आज स्पेन के तट से बचाया गया, वहीं अनेक नौकाओं को अब भी मदद की दरकार है. हिंसाग्रस्त क्षेत्रों से जान बचाकर यूरोप भागने वाले शरणार्थियों के लिए स्पेन तीसरा सर्वाधिक व्यस्त मार्ग है. शरणार्थी इटली और यूनान के रास्तों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. हालांकि समुद्र के रास्ते स्पेन आने वालों की संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष तीन गुना 17,687 हो गई है.

बचावकर्ताओं की प्रवक्ता ने बताया कि आज स्पेन के तट से 266 लोग बचाए गए. ये लोग सामान्य इस्तेमाल के लिए अस्थायी तौर पर बनायी गयीं 24 नौकाओं पर सवार थे. इसके अलावा 15 अन्य नौकाओं को मदद की दरकार है जिनकी तलाश की जा रही है. अधिकारी बचाए गए इन लोगों को कार्टाजेना, मलागा और टोर्रेवीजा बंदरगाह ले गए. ये सभी स्पेन के भूमध्य सागर तट पर स्थित हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button