Education & CareerJharkhandLead NewsRanchiTEENAGERS

250 से अधिक कोचिंग संचालकों ने लगायी गुहार, गाइडलाइन्स के हिसाब से संस्थान चलाने की मिले मंजूरी

झारखंड कोचिंग एसोसिएशन के बैनर तले सर्कुलर रोड में किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

Ranchi : झारखंड कोचिंग एसोसिएशन के बैनर तले रांची सहित राज्य के 24 जिलों से हजारों की संख्या में कोचिंग संचालकों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. रांची के सर्कुलर रोड स्थित न्यूक्लियस मॉल के पास रांची जिला के 250 से अधिक कोचिंग संचालक, निदेशक और शिक्षकों ने प्रदर्शन किया. साथ ही न्यूक्लियस मॉल से लेकर लालपुर तक शांतिपूर्ण मार्च भी किया.

इस दौरान कोचिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सरकार के राजस्व में बड़ा योगदान कोचिंग की ओर से होता है. ऐसे में राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के इस सेक्टर अछूता छोड़ देना उचित नहीं है.

इसे भी पढ़ें :आईआईएम इंदौर के बाद IIM रांची दूसरा संस्थान जो करायेगा 12वीं के बाद एमबीए

कहा, कोचिंग संस्थानों के साथ किया जा रहा भेदभाव

ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों में एनआईबीएम के निदेशक एमके गुप्ता, अजय सिंह, एडमिनिस्ट्रेटिव कोचिंग सेंटर के निदेशक डॉ अनिल कुमार मिश्रा सहित अन्य लोगों से साफ-साफ कहा कि हमें भी संस्थान चलाने की अनुमति दी जाये. राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग की जो भी गाइडलाइन्स हैं, उसी के अनुसार कोचिंग संचालन किया जायेगा. राज्य में सरकारी और निजी स्कूलों के संचालन की अनुमति मिल गयी है, लेकिन कोचिंग संस्थानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :धारा 144 के बावजूद सफल अभ्यर्थियों का आमरण अनशन जारी, पुलिस के हटाने के बाद भी डटे रहे

मार्च महीने से ही कोचिंग संस्थान हैं बंद

गौरतलब है कि राज्य में मार्च महीने से ही कोचिंग संस्थान लॉक डाउन की वजह से बंद हैं. ऐसे में कोचिंग संचालक और उनके यहां कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को काफी मुश्किलें हो रही हैं. ऐसे में कोचिंग संचालक सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें भी कोचिंग संचालन करने की अनुमति दी जाये. इससे पूर्व कोचिंग एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री, चीफ सेक्रेटरी सहित तमाम बड़े पदाधिकारियों को अनुमति के लिए पत्र दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :सरकारी नौकरी :   अगर एडवंचर्स लाइफ जीना चाहते हैं तो आपके लिए हैं 2000 जॉब्स

Related Articles

Back to top button