
Ranchi: राजधानी के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप मामले में सभी तीन आरपियों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी फरार था जिसे रांची पुलिस ने शुक्रवार सुबह छापेमारी कर पकड़ लिया.
बुधवार को मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था और एक आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था. तीसरा आरोपी फरार चल रहा था जिससे रांची पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें : हाई कोर्ट ने गाड़ियों पर नेम प्लेट लगाने पर जतायी आपत्ति, कहा- इस प्रवृत्ति पर रोक जरूरी
रांची पुलिस ने गुरुवार को नाबालिग की मेडिकल जांच करवा कर 164 का बयान दर्ज करवा लिया था.
जानकारी के अनुसार बच्ची घर में थी तभी तीन युवकों ने बच्ची का मुंह दबाकर अगवा कर लिया और उसे हटिया में कल्याणपुर में किसी स्थान पर ले जाकर रात भर दुष्कर्म किया था. सभी युवक सुबह होते ही फरार हो गये.
जब बच्ची को होश आया तो वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बतायी. परिजनों ने आनन-फानन में इस बात की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस इस घटना की जानकारी के बाद रेस हुई और छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
दुष्कर्म मामले की जांच करने सिटी एसपी सौरभ जगन्नाथपुर थाना पहुंचे थे और पकड़े गये आरोपी से पूछताछ की. सौरभ ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
इसे भी पढ़ें : फसल बीमा के नाम पर कंपनियों ने झारखंड में ‘डाका’ डाला




