JharkhandRanchi

आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में होगी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट

Ranchi: आने वाले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. मुख्य रूप से राज्य के दक्षिणी भाग इस गिरावट से प्रभावित होगा, जिसमें पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिला शामिल है.

वहीं अन्य क्षेत्रों में तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा. मौसम विभाग ने पहले ही जानकारी दी थी कि आने वाले दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी. इस दौरान राज्य भर में चार से छह डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में गिरावट की बात की गयी थी.

हालांकि राज्य के अन्य इलाकों में इस दौरान कोहरा छाया रहेगा, जो सुबह और शाम देखा जायेगा. 24 दिसंबर तक राज्य का मौसम ऐसा ही रहेगा. इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है.

इसे भी पढ़ें : लालू प्रसाद के जेल मैन्युअल उल्लंघन मामले में सरकार ने समय मांगा, सुनवाई अब 8 जनवरी को

19 दिसंबर को न्यूनतम तापमान रहा आठ डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग की ओर से 18 दिसंबर को औसतन अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं औसतन न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वहीं 19 दिसंबर को औसतम अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और औसतन न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक 22 दिसंबर तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें : हाई कोर्ट ने गाड़ियों पर नेम प्लेट लगाने पर जतायी आपत्ति, कहा- इस प्रवृत्ति पर रोक जरूरी

Related Articles

Back to top button