
Chhaya
Ranchi: कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन के समर्थन में राज्य के किसान भी आगे आ रहे है. देशभर में किसानों की ओर से बॉयकॉट अंबानी अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तर्ज पर राज्य के किसान भी जीओ सिम का विरोध का रहे है.
जानकारी मिली है कि अब तक सात सौ किसानों समेत अन्य लोगों ने Jio सिम पोर्ट कराया है. बॉयकॉट अंबानी के तहत लोग सिम पोर्ट करा रहे हैं. इस दौरान Jio से अधिकांश लोगों ने बीएसएनएल, वोडाफोन-आइडिया में नंबर पोर्ट कराया है.
इसे भी पढ़ें : जेपीएससी जनवरी में निकालेगा विज्ञापन, अभ्यर्थी रहें तैयार
किसान और ट्रेड यूनियन बीएसएनएल में पोर्ट कराने पर दे रहे हैं जोर
सीटू महासचिव प्रकाश विप्लव ने जानकारी दी कि कोशिश की जा रही है अधिकांश लोग बीएसएनएल की सेवा लें. लेकिन कुछ लोग है जो वोडाफोन और आइडिया की सेवा भी ले रहे है.
ऐसे में किसान और ट्रेड यूनियनों के सदस्य बीएसएनएल पोर्ट कराने पर जोर दे रहे है. वहीं कुछ लोग है जो पोर्ट नहीं कराये है लेकिन इसका इस्तेमाल भी नहीं कर रहे है.
इसे भी पढ़ें : Covid-19 के कारण फैली भुखमरी से 1,68,000 बच्चों की मौत का अनुमान : अध्ययन
12 और 13 दिसंबर को चलाया गया था अभियान
बॉयकॉट अंबानी अभियान के तहत राज्य में अभियान चलाया गया था.अभियान 12 और 13 दिसंबर को चलाया गया. जिसे राज्य के किसान संगठन और ट्रेड यूनियनों की ओर से चलाया गया. इस दौरान राजधानी स्थित बीएसएनएल कार्यालय में कैंप लगाया गया.
वहीं सभी जिलों में अभियान चलाया गया. जिसके समर्थन में सात सौ लोगों ने नंबर पोर्ट कराया. भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के अजय सिंह ने जानकारी दी कि पार्टी की ओर से किसानों के आंदोलन के समर्थन में अभियान चलाया गया. जिसे लोगों का समर्थन मिला. अभी भी बॉयकॉट अडानी- अंबानी के तहत अभियान चलाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने स्पीकर द्वारा बाबूलाल मरांडी पर की जा रही कार्रवाई पर लगाई रोक, 13 जनवरी को होगी अगली सुनवाई
राष्ट्र स्तर पर हो रहा विरोध
अखिल भारतीय किसान संघर्ष मोर्चा की ओर से बॉयकॉट अडाणी बॉयकॉट अंबानी अभियान का आह्वान किया गया है. राज्य में किसान आंदोलन का नेतृत्व झारखंड राज्य किसान महासभा कर रही है.
बता दें राष्ट्रव्यापी आंदोलन के समर्थन में राज्य में आंदोलन धीरे धीरे तेज हो रहा है. जिसके मुताबिक 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन किया गया, 12 को टोल प्लाजा फ्री किया गया, 14 दिंसबर को विरोध प्रदर्शन किया गया.
इसे भी पढ़ें : TMC के बागी नेता शुभेंदु अधिकारी को सता रहा है डर, ममता सरकार बदला ले सकती है, राज्यपाल से गुहार लगायी




