
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते दिनों की एक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने का निर्देश कार्मिक को दिया था. अब इन रिक्त पदों को भरने के लिए कार्मिक रेस हो गया है.
कार्मिक सचिव अजय कुमार सिंह ने जेपीएससी द्वारा ली जाने वाली संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2017, 2018, 2019 और 2020 के अंतर्गत अधीनस्थ सेवाओं के रिक्त पदों की जानकारी सभी विभागों से मांगी है.
उन्होंने सभी विभागों को आगामी 20 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिया हैं. लिखे पत्र में कार्मिक सचिव ने इस बात का भी जिक्र किया है कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने स्पीकर द्वारा बाबूलाल मरांडी पर की जा रही कार्रवाई पर लगाई रोक, 13 जनवरी को होगी अगली सुनवाई
चार सालों के लिए मांगी गयी है अधियाचना
बता दें कि इस साल 28 फरवरी को झारखंड लोक सेवा आयोग अंतर्गत 2017, 2018 और 2019 के लिए आयोग ने एक विज्ञापन जारी किया था. हालांकि बाद में विज्ञापन में त्रुटियों को देखते हुए आयोग ने सभी अधियाचनाएं वापस ले ली थी.
अब कार्मिक सचिव ने उपरोक्त तीन सालों के साथ 2020 में रिक्त पदों की आधियाचना आयोग को भेजने का निर्देश दिया है. सचिव ने इस बाबत गृह कारा व आपदा प्रबंधन, योजना सह वित्त, सूचना एवं जनसंपर्क, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता, उत्पाद एवं मद्य निषेध, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार, नगर विकास एवं आवास, वाणिज्य कर विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है.
इसे भी पढ़ें : पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी दो बच्चों की मां
जेपीएससी इन सेवाओं के लिए आयोजित
जानकारी हो कि झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा संयुक्त सैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के तहत झारखंड पुलिस सेवा, झारखंड प्रशासनिक सेवा, झारखंड कारा सेवा, झारखंड सूचना सेवा, झारखंड श्रम सेवा, झारखंड सहकारिता सेवा, झारखंड उत्पाद सेवा, झारखंड नियोजन सेवा, झारखंड निबंधन सेवा के लिए नियुक्तियां करती है.
इसे भी पढ़ें : TMC के बागी नेता शुभेंदु अधिकारी को सता रहा है डर, ममता सरकार बदला ले सकती है, राज्यपाल से गुहार लगायी




