
Ranchi : सोशल मीडिया लिंक्ड इन पर बीआईटी मेसरा के नाम से दो पेज चल रहा है. इसे लेकर स्टूडेंट्स और इंस्टीट्यूट्स के अलुमिनाई के बीच काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है.
बीआईटी मेसरा प्रबंधन की ओर से इस बाबत नोटिस जारी किया गया है. इस नोटिस में बीआईटी प्रबंधन ने लिंक्ड इन में मौजूद बीआईटी के दोनों ही पेज को गैरकानूनी बताया है.

इसे भी पढ़ें : बॉयकॉट अंबानी-अडानी अभियान का असर, राज्य के सात सौ लोगों ने Jio से पल्ला झाड़ा
पासआउट स्टूडेंट्स ने ही बनाया पेज
लिंक्ड इन पर मौजूद दोनों पेज को बीआईटी मेसरा के ही पास आउट स्टूडेंट्स ने ही बनाया है. दोनों पेज को बीआईटी के स्टूडेंट्स कुणाल अरोड़ा और उनकी टीम की ओर से मेनटेन किया जा रहा है.
लिंक्डइन का पहला पेज इंडस्ट्री रिलेशन सेल और दूसरा पेज मेसराथन के नाम से चलाया जा रहा है. पहला पेज बीआईटी के नोएडा और जयपुर कैंपस से चल रहा है तो वहीं दूसरा पेज बेंगलुरू कर्नाटक से रन हो रहा है. इन दोनों ही पेज के माध्यम से मौजूदा स्टूडेंट्स को गुमराह किया जा रहा है.

पेज से नहीं जुड़ने की अपील
दोनों फेक पेज के बारे में बीआईटी प्रबंधन को पता चलने पर संस्थान ने नोटिस जारी किया. बीआईटी के अलुमिनाई और इंटरनेशनल रिलेसन्स डीन डॉ उत्पल बाउल की ओर से जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि यह संस्थान के ही पूर्व छात्र की हरकत है. नोटिस के माध्यम से संस्थान में अध्ययनरत छात्रों ने पेज में नहीं जुड़ने की अपील की गयी है.
इसे भी पढ़ें : जेपीएससी जनवरी में निकालेगा विज्ञापन, अभ्यर्थी रहें तैयार




