Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद : सूरत के युवक की गोली मारकर हत्या, झरिया के राजापुर इको रेस्टोरेशन में मिला शव

Dhanbad : बीसीसीएल बस्ताकोला क्षेत्र की राजापुर डेको आउटसोर्सिंग अग्नि परियोजना इको रेस्टोरेशन व्यू प्वॉइंट से एक युवक का शव बरामद हुआ है. युवक के सिर में गोली लगी है और चेहरे को पत्थर से कुचला गया है. शव के पास से मिले आधार कार्ड से पता चला है कि युवक का नाम बिनोद झा है. मौके पर डीएसपी और झरिया पुलिस पंहुचकर मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें : मोदी सरकार बुजुर्ग यात्रियों पर मेहरबान, एअर इंडिया के टिकट आधे दाम में

बुधवार को राजापुर इको रेस्टोरेशन में काम करने गये मजदूरों ने सबसे पहले शव को देखा. इसकी जानकारी राजापुर डेको आउटसोर्सिंग के प्रबंधक मधु सिंह को दी गयी. प्रबंधक ने घटना की जानकारी झरिया थाना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. देखने से प्रतीत हो रहा था कि युवक की कहीं और हत्या करने के बाद शव को इस जगह पर फेंका गया है. वहीं, घटनास्थल पर युवक का जैकेट, शराब और पानी की बोतल और पत्तल भी पड़ा मिला है.

सूरत का रहनेवाला था युवक

सिंदरी अंचल डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि युवक को सिर में गोली मारी गयी और पत्थर से भी कुचलकर हत्या की गयी है. तलाशी के दौरान पुलिस ने मृतक के पॉकेट से आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, तीन लाख रुपये का एक भरा हुआ चेक और कुछ पैसे बरामद किये हैं. पुलिस ने बताया कि आधार कार्ड के अनुसार मृतक का नाम विनोद झा, उम्र 38 वर्ष है. विनोद सूरत का रहनेवाला बताया जाता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें :योगी की हिंदू युवा वाहिनी का बड़ा नेता मसाले के नाम पर खिला रहा था गधे की लीद, गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button