JharkhandRanchi

अब किताबों के क्यूआर कोड से बच्चों को मिलेगी नये सिलेबस की जानकारी

Ranchi: अब स्कूल की किताबों में लगे क्यूआर कोड से पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को नये सिलेबस की जानकारी मिलेगी.फिलहाल यह सुविधा प्रारंभिक स्कूल के बच्चों को दी जाएगी, इन बच्चों की पाठ्य पुस्तकों के क्यूआर कोड को खास तौर पर तैयार किया गया है जिसे अभिभावक अपने मोबाइल से स्कैन कर संशोधित सिलेबस के साथ-साथ अगले 8 माह के शैक्षणिक साप्ताहिक कैलेंडर की भी जानकारी ले सकेंगे.

इसे भी पढ़ें :इस साल नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र , जनवरी में बुलाया जायेगा बजट सत्र

झारखंड शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने सभी किताबों की क्यूआर कोड में संशोधित सिलेबस अपलोड कर दिया है.जिन बच्चों को संशोधित सिलेबस या आठ सप्ताह का शैक्षणिक कैलेंडर नहीं मिल सका है, वह क्यूआर कोड स्कैन कर आसानी से उसे प्राप्त कर सकते हैं.स्कूलों के शिक्षक छात्र छात्राओं को अपने स्तर से भी फरवरी तक आठ सप्ताह का कैलेंडर फोटो कॉपी कर उपलब्ध करा रहे हैं.
विभाग के निर्देश के बाद शिक्षक अपने क्षेत्र के मोहल्ले और गांवों में जाकर अभिभावकों और बच्चों को इसकी जानकारी दे रहे हैं.उन्हें बताया जा रहा है कि कोर्स पूरा करने के साथ-साथ इसका रिविजन के लिए अन्य मटेरियल भी उपलब्ध कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :पाकुड़ के रेंजर अनिल सिंह सरकार के खिलाफ पहुंचे हाई कोर्ट

दीक्षा पोर्टल पर भी मिलेगी जानकारी

पाठ्य-पुस्तक में क्यूआर कोड के अलावा शिक्षक और स्कूली बच्चे दीक्षा पोर्टल पर भी इसे लॉग इन कर देख सकेंगे. दीक्षा पोर्टल में जाने पर संक्षिप्त पाठ्यक्रम, हर क्लास के लिए अलग-अलग साप्ताहिक कैलेंडर उपलब्ध है और उसके लिंक दिए हुए हैं.लिंक में क्लिक करते हुए संशोधित किए गए पाठ्यक्रम और क्लास वार साप्ताहिक कैलेंडर भी देख सकेगा.फरवरी तक पाठ्यक्रम रिवीजन और कंप्लीट करने के बाद मार्च में छात्र छात्राओं का असेसमेंट हो सकेगा.
मालूम हो कि 2019-20 के शैक्षणिक सत्र में पहली से सातवीं तक के छात्र छात्राओं का असेसमेंट नहीं हो सका था.कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद मूल्यांकन को स्थगित कर दिया गया था.

इसे भी पढ़ें :कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमी, टीकाकरण की भी शुरुआत जल्द

Related Articles

Back to top button