
Bokaro: गोमिया-ललपनिया मेन रोड स्थित गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल पंचायत अंतर्गत खिजुरियाटांड़ ललपनिया घाटी में गुरुवार की देर रात एक स्कोर्पियो गाड़ी पलट गयी. गाड़ी एक बारात में जा रही थी. गाड़ी पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पांच लोग घायल हो गये.
प्रत्यक्षदर्शी रूपलाल महतो के अनुसार तेनुघाट अनुमंडल मुख्यालय से सटे पेटरवार प्रखंड के चांपी गांव से बारात ललपनिया होकर बड़गांव जा रही थी. ललपनिया घाटी के पास स्कोर्पियो (JH01AJ 0246) तेज रफ्तार में होने के कारण पलट गयी.
इसे भी पढ़ें :पीएलएफआई ने चाय-पकौड़ी बेचने वाले से मांगी पांच लाख की लेवी
खेतको का रहनेवाला था इफ्तेखार अहमद
दुर्घटना में मारा गया ड्राइवर इफ्तेखार अहमद (28) था. वह पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको पंचायत का रहने वाला था. गंभीर रूप से घायल होने वालों में चांपी के पंकज कुमार (16), पवन कुमार (12) व नारायण महतो (35) शामिल हैं. इन सभी को गोमिया स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक इलाज के बाद बोकारो सदर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार घटना के वक्त स्कॉर्पियो में कुल 13 लोग सवार थे. इसमें आधा दर्जन बच्चे सहित अन्य लोग भी थे.
इसे भी पढ़ें :अर्थशास्त्री रोबिनी ने कहा, वेतन कम होने से बढ़ रही कंपनियों की कमाई, यह खतरनाक है…
तेज रफ्तार बना कारण
गाड़ी की रफ्तार काफी तेज होने के कारण वह तीन बार पलटी थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद गोमिया पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंची. पुलिस घायलों सहित मृतक को गोमिया अस्पताल लेकर आयी. गुरुवार को ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया.
इसे भी पढ़ें :पलामूः अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एनएच जाम




