
Ranchi : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को जमानत के लिए अभी और इंतजार करना होगा. हाई कोर्ट में आज इस मामले में सुनवाई होनी थी.
पर बचाव और सीबीआई दोनों ही पक्षों की ओर से समय की मांग की गयी है. हाई कोर्ट ने छह सप्ताह के लिए सुनवाई टाल दी है. लालू प्रसाद की ओर से अधिवक्ता प्रभात कुमार ने कहा कि अभी भी उन्हें लोअर कोर्ट की ओर से मांगे गए दस्तावेज की सर्टिफाइड कॉपी नहीं मिली है. दूसरी ओर सीबीआइ की ओर से भी समय की मांग की गयी.
इसे भी पढ़ेंः लालू की जमानत पर सुनवाई आज, निकल सकते हैं जेल से बाहर
मालूम हो कि दुमका कोषागार मामले में लालू को सात साल की सजा सुनाई गई है. लालू के वकील का कहना कि इन्होंने आधी सजा पूरी कर ली है, इसलिए जमानत मिल सकती है. इधर, सीबीआई का कहना है कि अभी उन्हें जमानत नहीं मिल सकती है.
मालूम हो कि चाईबासा के दो मामले व देवघर कोषागार से जुड़े एक मामले में लालू को जमानत मिल चुकी है, इसे ध्यान में रखते हुए इस मामले में भी जमानत की उम्मीद बढ़ी है।
इसे भी पढ़ेंः बोकारो की ललपनिया घाटी में बाराती वाहन पलटा, चालक की मौत, पांच लोग हुए घायल




