
Patna : अब यूपी के बड़े शराब सप्लायर सचिन कुमार पांडेय को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया गया है. बताया गया कि बिहार में अवैद रूप से आनेवाली शराब के धंधे में एक बड़ा हिस्सा इसका भी था.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand NEWS : अगले वित्त वर्ष में 60 नये प्रखंड भवन बनेंगे, प्रत्येक के निर्माण में खर्च होंगे 20 लाख रुपये
गोरखपुर का है रहनेवाला
सचिन कुमार पांडेय गोरखपुर में बासगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई गांव का मूल निवासी है. वह हरियाणा के बहादुरगढ़ में रहकर शराब का कारोबार कर रहा था. मद्य निषेध इकाई के अनुसार, शराबबंदी लागू होने के बाद से ही सचिन उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अवैध शराब कारोबारियों के साथ मिलकर ट्रकों से बड़े पैमाने पर अवैध शराब की खेप बिहार भेज रहा था.
इसे भी पढ़ें : पटना में 4 करोड़ से अधिक की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
पांच साल से शराब के अवैध धंधे में लिप्त है सचिन
पांच साल से शराब के धंधे में लिप्त सचिन कुमार पांडेय का नाम पहली बार पिछले साल जून में सामने आया. जब मद्य निषेध ने दो हजार लीटर विदेशी शराब से लदे ट्रक को जब्त किया था. ट्रक ड्राइवर दीपक सिंह ने पूछताछ में सचिन का नाम लिया था.. उसके बाद सचिन की तलाश शुरू हुई.
इसके बाद गोरखपुर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और बिहार लाया गया है. पुलिस और मद्य निषेध की टीम उससे पूछताछ कर रही है. इस साल बिहार के बाहर से शराब तस्करों की यह 15वीं गिरफ्तारी है.
इसे भी पढ़ें : बिहार में सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में ढाई लाख स्टूडेंट लेंगे भाग, 500 सेंटर पर एग्जाम की तैयारी




