NationalNEWSWorld

पाकिस्‍तान को फिर सर्जिकल स्ट्राइक का डर, सीजफायर तोड़ा, जवाब में दो पाकिस्‍तानी सैनिक ढेर  

पाकिस्‍तानी सेना ने बयान जारी कर कहा है कि नियंत्रण रेखा के खुईराता सेक्‍टर में भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्‍तान के दो सैनिक  लांस नायक तारिक और सिपाही जरूफ मारे गये हैं

NewDelhi/Islamabad :  खबर है कि जम्‍मू-कश्‍मीर में सीजफायर का उल्‍लंघन करने वाले पाकिस्‍तान को भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है. भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्‍तानी सैनिकों को ढेर कर दिया है. बता दें कि पाकिस्‍तानी सेना ने भी अपने सैनिकों के मारे जाने की  बात मान ली है कि भारतीय सेना ने उनके दो सैनिकों को मार गिराया है. पाकिस्‍तानी सेना ने यह बयान ऐसे समय पर जारी किया है जब उसे एक बार फिर से भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का डर सता रहा है

इसे भी पढ़ें :  देश को मिलेगा नया संसद भवन, पीएम मोदी आज शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे

लांस नायक तारिक और सिपाही जरूफ मारे गये

पाकिस्‍तानी सेना ने बयान जारी कर कहा है कि नियंत्रण रेखा के खुईराता सेक्‍टर में भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्‍तान के दो सैनिक  लांस नायक तारिक और सिपाही जरूफ मारे गये हैं. साथ ही पाकिस्‍तानी सेना का दावा है कि दो भारतीय सैनिक भी जवाबी कार्रवाई में मारे गये हैं. पाकिस्‍तानी सेना ने आरोप लगाया है कि भारतीय सेना ने इस साल 2000 बार सीजफायर का उल्‍लंघन किया.

इसे भी पढ़ें :विपक्षी नेता राष्ट्रपति से मिले, कृषि कानूनों पर बात नहीं बनी, 14 को किसानों का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन

पाकिस्‍तानी सेना हाई अलर्ट पर

पाकिस्‍तानी सेना को सर्जिकल स्ट्राइक का डर इतना है कि उसने अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है.  इस बात का खुलासा पाकिस्तान की मीडिया जियो न्यूज ने किया है.  जियो न्यूज ने पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि भारत एक बार फिर आंतरिक और बाहरी दबावों से ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ झूठी सर्जिकल स्ट्राइक करने की तैयारी में है.

इसे भी पढ़ें : सच में Alien होते हैं क्या?  इजरायली स्पेस अधिकारी का दावा…US के साथ मिलकर रिसर्च कर रहे हैं एलियंस

  डरा हुआ है पाकिस्तान

इस रिपोर्ट में पाकिस्तानी मीडिया का डर साफ दिख रहा है.  अपना डर दिखाते हुए लिखा है कि लद्दाख और डोकलाम में मिली हार को छिपाने के लिए भारत नियंत्रण रेखा (एलओसी) और भारत-पाकिस्तान वर्किंग बाउंड्री पर हमले की तैयारी कर रहा है. हमले की संभावना के कारण पाकिस्तान के सशस्त्र बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. भारत ऐसा अपनी आंतरिक समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए कर सकता है.

Related Articles

Back to top button