National

सोनू सूद फिर सुर्खियों में, एशिया की 50 हस्तियों की लिस्ट में नंबर वन पर

सोनू सूद को प्रवासी मजदूरों और कामगारों की मदद करने के लिए पंजाब सरकार और आंध्रप्रदेश सरकार ने भी सम्मानित किया है

Mumbai : फिल्म  अभिनेता सोनू सूद फिर सुर्खियों में हैं. खबर है कि श्री सूद को दक्षिण एशियाई हस्तियों की सूची में शीर्ष स्थान मिला है. बता दें कि कोविड-19 महामारी के दौरान असहाय लोगों की मदद करने को लेकर भारतीय अभिनेता सोनू सूद ने ब्रिटेन के साप्ताहिक अखबार ईस्टर्न आई द्वारा प्रकाशित विश्व में 50 एशियाई हस्तियों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है.

इसे भी पढ़ें : पाकिस्‍तान को फिर सर्जिकल स्ट्राइक का डर, सीजफायर तोड़ा, जवाब में दो पाकिस्‍तानी सैनिक ढेर  

रैंकिंग बुधवार को जारी की गयी

अपनी तरह की पहली और एक अनूठी रैंकिंग बुधवार को यहां जारी की गयी. ब्रिटेन के साप्ताहिक अखबार ईस्टर्न आई द्वारा प्रकाशित विश्व में 50 एशियाई हस्तियों’ की सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए 47 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा.  इस सूची में उन कलाकारों को सम्मान मिला है, जिन्होंने अपने काम से समाज में सकारात्मक छाप छोड़ी है.

इसे भी पढ़ें :   देश को मिलेगा नया संसद भवन, पीएम मोदी आज शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे

ईस्टर्न आई  के संपादक असजद नजीर ने सूची तैयार की

सोनू सूद ने सम्मान के प्रति आभार प्रकट किया है,  सूद ने कहा, महामारी के दौरान मुझे एहसास हुआ कि अपने देश के लोगों की सहायता करना मेरा कर्तव्य है. बता दें कि कोविड-19 लॉकडाउन के समय सूद ने भारतीय प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने में सहायता की थी, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है. ईस्टर्न आई  के संपादक असजद नजीर ने सूची तैयार की. उन्होंने कहा कि सूद इस सम्मान के हकदार हैं क्योंकि लॉकडाउन के समय दूसरों की सहायता करने के लिए किसी और हस्ती ने इतना काम नहीं किया.

सोनू सूद को प्रवासी मजदूरों और कामगारों की मदद करने के लिए पंजाब सरकार और आंध्रप्रदेश सरकार ने भी सम्मानित किया है. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र ने सोनू सूद को एडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. उनके प्रशंसक उनके के लिए भारत सरकार से देश का सर्वोच्च सम्मान देने की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : सोनू ने जरूरतमंदों के लिए 10 करोड़ जुटाने की खातिर गिरवी रख दिये 6 फ्लैट और 2 दुकानें

 

 

Related Articles

Back to top button