Crime NewsGiridihJharkhandLead News

गिरिडीह  : तीन बाईक सवार अपराधियों ने जेवर व्यवसायी को लूटा, जेवर से भरा बैग लेकर हुए फरार

संजय सोनी अपने बेटे सुमित के साथ बगोदर के मस्जिद रोड के समीप प्लाजा कंप्लेक्स स्थित अपनी जेवर दुकान  बंद कर अपने घर मंझलाडीह लौट रहे थे.

Giridih :  तीन बाईक सवार अपराधियों ने मंगलवार देर रात बगोदर(गिरिडीह) के जेवर कारोबारी संजय सोनी को लूट का शिकार बनाया. घटना के वक्त भुक्तभोगी कारोबारी के साथ उनका बेटा सुमित भी था. अपराधियों ने सुमित के साथ भी मारपीट की.  एक अपराधी ने  संजय सोनी के सिर पर पिस्तौल के बट से वार किया. इससे संजय सोनी गंभीर रुप से जख्मी हो गये. इसके बाद अपराधी जेवर कारोबारी के पास मौजूद सोना-चांदी के जेवर से भरे बैग को लेकर  अंधेरे का फायदा उठाकर जीटी रोड की भागने में सफल रहे.

इसे भी पढ़े : सीएम सुरक्षा का फरार जवान लौटा, पिस्टल व गोली बरामद

अपराधियों की पिस्तौल की मैगजीन घटनास्थल पर गिर गयी

लेकिन इस दौरान अपराधियों की पिस्तौल की मैगजीन घटनास्थल पर गिर गयी. अपराधियों को भागते देख कारोबारी और उनके बेटे ने जब मदद के लिए हल्ला करना शुरू किया, तो स्थानीय लोग उनकी तरफ दौड़े. जेवर कारोबारी के बेटे ने घटना की जानकारी बगोदर थाना प्रभारी नवीन सिंह को दी. पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से कारोबारी को बगोदर स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया. घटना  देर रात नौ बजे के आसपास की बतायी जा रहा है.

इसे भी पढ़े :  साइबर अपराधियों ने रेलवे कर्मी के खाते से उड़ाए 36 हजार

अपराधियों ने संजय सोनी के सिर पर पिस्तौल के बट से वार किया

जानकारी के अनुसार संजय सोनी अपने बेटे सुमित के साथ बगोदर के मस्जिद रोड के समीप प्लाजा कंप्लेक्स स्थित अपनी जेवर दुकान  बंद कर अपने घर मंझलाडीह लौट रहे थे. इसी दौरान तीन नकाबपोश अपराधियों ने पिता-पुत्र को ओवरटेक कर घर के समीप रोक लिया और पिस्तौल   दिखाकर अपने कब्जे में कर लिया.   अपराधियों ने संजय सोनी के सिर पर पिस्तौल के बट से वार किया. बेटे की भी पीटा. फिलहाल यह स्पस्ट नहीं हो पाया है कि कारोबारी के बैग में कितने जेवर थे. लेकिन बेटे की मानें तो बैग में जेवर के साथ 10 हजार नकद रुपये भी थे. इधर घटना के बाद अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है.

Related Articles

Back to top button