Uncategorized

दुमकाः छात्रा से बदसलूकी मामले में चार गिरफ्तार

News Wing
Dumka, 08 August: दुमका के महिला छात्रावास में छात्रा के साथ मारपीट और बदसलूकी के मामले में नया मोड़ आया है. पुलिस ने मामले में चार की गिरफ्तारी की है. इनके नाम सोनामुनि मुर्मू, अंजुला मुर्मू, भवानी सोरेन और बेबी बसरा है. देर शाम एसीजेएम संजय दुबे की अदालत में इन्हें पेश किया गया. जहां से चारों को जेल भेज दिया गया. बता दें कि संथाल परगना महिला कॉलेज के हॉस्टल में एक लड़की को उसकी दोस्तों ने नेकेड कर बेरहमी से पीटा और उसका न्यूड फोटो भी लिया. बताया जा रहा है कि उसकी सहेलियों ने फोटो को वायरल भी किया था. खबर जब मीडिया में आयी तो सीएम ने जांच के आदेश दिए. 

क्या हुआ था हॉस्टल में 
कुछ दिनों पहले हॉस्टल में एक लड़की का मोबाइल गुम हो गया था. लड़की ने पीड़ीत लड़की पर शक किया कि वो चोर है. मामले को लेकर हॉस्टल में पंचायत बुलायी गयी. जबरन पीड़ीत लड़की पर दोष मढ़ दिया गया. सजा के तौर पर पीड़ीता को पंचायत ने करीब 18 हजार रुपए जमा करने का फरमान सुनाया. 
पीटा, कपड़े फाड़े और ली न्यूड तस्वीर
हॉस्टल में लगी पंचायत ने जैसे ही फरमान सुनाया कुछ लड़कियां पीड़ीत लड़की पर टूट पड़ीं. उसे पहले बेरहमी से पीटा. उसके कपड़े फाड़े और बाद में उसकी न्यूड तस्वीर लड़कियों ने लेना शुरू कर दी. पीटने वाली लड़कियों ने पीड़ीता को यह धमकी दी कि अगर पैसे जल्द से जल्द नहीं मिले तो उसकी तस्वीर को वाइरल कर दी जाएगी.  

गीड़गीड़ाता रहा पिता, नहीं मानी लड़कियां
पीड़ीता ने जब सारी बात अपने पिता को बतायी तो वो हॉस्टल आए. उन्होंने कुछ लड़कियों से मुलाकात की. पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लड़कियों से कहा कि उसे कुछ दिन की मोहलत दे दी जाए. वो गांव जाकर बैल बेच कर पैसे चुकता कर देंगे. तब-तक उनके बेटी की तस्वीर वायरल ना की जाए. लेकिन लड़कियों ने एक ना मानी और पीड़ीता की तस्वीर वायरल कर दी.    

किसी ने नहीं सुनी पीड़ीता की बात

फोटो वायरल होने के बाद इस बात की शिकायत पीड़ीता ने हॉस्टल वार्डन, महिला थाना और एससी-एसटी थाना में भी की. लेकिन किसी ने कोई एक्शन नहीं लिया. बात मीडिया में आने के बाद सीएम ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिए. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button