BokaroJharkhandLead NewsRanchi

स्मार्ट विलेज स्कीम की चाल सुस्त, CM Smart Village बुंडू के लिये 25 लाख का DPR बनाने में ही लगा दिये दो साल

  • बोकारो के पेटरवार ब्लॉक की बुंडू पंचायत को स्मार्ट विलेज बनाने की योजना का हाल

Ranchi : बोकारो के पेटरवार ब्लॉक की बुंडू पंचायत को स्मार्ट विलेज बनाया जाना है. दो बरस पहले ग्रामीण विकास विभाग और बोकारो जिला प्रशासन के साथ पंचायत का एमओयू हुआ. इसके मुताबिक 2 साल के भीतर डीपीआर (विस्तृत कार्य योजना) बनाकर उसे धरातल पर उतारे जाने में डीआरडीए बोकारो मदद करता.

मई-जून 2020 तक ऐसा नहीं हो सका. अगस्त 2020 में फिर से एमओयू में एकस्टेंशन दिया गया. अब जाकर डीआरडीए ने डीपीआर में एक योजना पर हाथ लगाया है.

7 दिसंबर को उसने पंचायत को बताया है कि 25 लाख की लागत से बुंडू में एक मल्टीपर्पस हॉल बनाया जायेगा. हालांकि अब भी 55 लाख रुपये के लिये डीपीआर का काम बाकी ही है.

इसे भी पढ़ें : कृषि बिल के विरोध में सड़क में दिखे विधायक और मंत्री, कुछ ने ट्वीट के जरिये ही किया समर्थन

बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन के लिए निकाला जायेगा टेंडर

डीआरडीए ने एक बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन की योजना को तकरीबन फाइनल कर दिया है. अब 25 लाख की लागत से 0.25 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस भवन के लिये टेंडर निकाला जायेगा. भवन तैयार होने के बाद इसे पंचायत को हैंडओवर कर दिया जायेगा. पंचायत इसके रख रखाव और उपयोग के लिये योजना बनायेगी. जरूरत के अनुसार इसके उपयोग के लिये शुल्क भी निर्धारित करने का अधिकार उसे मिलेगा.

इसे भी पढ़ें : दीपचंद जैन के निधन पर शोकसभा, दी गई श्रद्धांजलि

2020 में थी इन पांच दिलों में 5 स्मार्ट विलेज के तैयार होने की आस

राज्य में 5 सीएम स्मार्ट विलेज बनाये जाने की योजना पर काम जारी है. 2016-17 में इसके लिये पांच पंचायतों का चयन किया गया था. इनमें गुमला में शिवराजपुर, रांची में गिंजो ठाकुर ग्राम, हजारीबाग में चेनारो, बोकारो में बुंडू और पूर्वी सिंहभूम में कन्ताशोल पंचायत शामिल हैं.

स्मार्ट विलेज के लिए चयनित सभी पंचायतों के लिये लगभग एक-एक करोड़ रुपये तय किये गये. इनमें 80 लाख रुपये अलग अलग स्कीमों के निर्माण और उसके लिये धरातल पर काम किये जाने के लिये तय किया गया.

अक्टूबर 2022 तक स्मार्ट ग्राम तैयार किये जाने का नया टारगेट

नवंबर, 2018 में इन सभी पंचायतों के साथ ग्रामीण विकास विभाग का एमओयू हुआ था. उस दौरान दो सालों के भीतर स्मार्ट विलेज पर काम पूरा किये जाने का दावा किया गया था. पर ऐसा हो नहीं सका.

अमूमन सभी पंचायतों के लिये डीपीआर बनाने और उसे फाइनल किये जाने के नाम पर फाइलें इधर से उधर दौड़ायी जाती रही हैं. अगस्त 2020 में फिर से सभी 5 पंचायतों के साथ नया एमओयू हुआ है. अब अक्टूबर 2022 तक स्मार्ट ग्राम तैयार किये जाने का नया टारगेट बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें : पलामू: बारात से लौट रही बस की छत पर सामान देखने चढ़े युवक को लगा करंट, मौत

सीसीटीवी कैमरा, वाटर एटीएम, स्मार्ट आंगनबाड़ी, स्मार्ट पंचायत सचिवालय बनेगा

बुंडू मुखिया अजय सिंह के अनुसार डीपीआर में एक मल्टापर्पस कम्युनिटी हॉल बनाये जाने की योजना तय किये जाने की खबर है. इससे सीएम स्मार्ट ग्राम स्कीम पर तेजी से काम अब बढ़ने की उम्मीद बनी है. चूंकि डीपीआर बनाने को पंचायत पूरी तरह से सक्षम नहीं हो पा रही थी.

सो डीआरडीए, बोकारो इसके लिये मदद कर रहा है. ग्राम विकास योजना (वीडीपी) के हिसाब से बुंडू में सीसीटीवी कैमरा, वाटर एटीएम, स्मार्ट आंगनबाड़ी, स्मार्ट पंचायत सचिवालय, डिजिटल लाइब्रेरी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने की प्रयास होगा. उम्मीद है कि जल्दी ही डीपीआर में इन सबों को शामिल कर इस पर काम तेजी से शुरू होगा.

इसे भी पढ़ें : सासाराम जाने वाले यात्रियों के लिए शाम पांच बजे रांची रेलवे स्टेशन से ट्रेन

क्या कहता है डीआरडीए

बोकारो डीआरडीए इंजीनियर राम सुंदर पंडित के अनुसार मल्टीपर्सपस हॉल तैयार किये जाने का विचार हुआ है. हालांकि अभी पूरा डीपीआर तैयार नहीं किया जा सका है. इस पर काम जारी है. जल्दी ही मुखिया के साथ इस पर विस्तृत चर्चा होनी है.

फिलहाल 10 स्कीमों का डीपीआर हो चुका है. बाकी के लिये कुछ कोटेशन मंगाया गया है. डीपीआर बनाने के काम में पहले विलंब हुआ था. अब जल्दी ही इसे तय करके योजनाओं पर काम शुरू होगा.

इसे भी पढ़ें : भारत बंद : तमिलनाडु, पुडुचेरी में द्रमुक, कांग्रेस का प्रदर्शन, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को UP पुलिस ने अरेस्ट किया

Related Articles

Back to top button