
Hazaribagh : कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दीपचंद जैन के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया .
सभा में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि दीपचंद जैन मृदुभाषी, प्रखर समाजसेवी तथा हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी की रीढ़ थे.
इनके निधन से हजारीबाग ने एक पुराना कांग्रेसी खो दिया है। इनका निधन ऐसी क्षति है जिसकी पूर्ति तत्काल संभव नहीं है. उपस्थित कांग्रेसियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
मौके पर मीडिया प्रभारी निसार खान, रघुजायसवाल, बिनोद कुशवाहा, मनीषा टोप्पो, सदरूल होदा, तसलीम अंसारी, नसीम खान, विजय कुमार सिंह, मंसुर आलम, जावेद मल्लिक, अजित कुमार सिंह, सोएब अंसारी, चंदन सिंह, अमृतेष रंजन, मिथिलेश दुबे, ओमप्रकाश गोप, सैयद अशरफ़ अली के अतिरिक्त कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे .
इसे भी पढ़ें : भारत बंदः झारखंड Live: कई जगहों पर सड़क जाम, मंत्री भी उतरे सड़क पर




