Business

टीवी, फ्रिज, AC समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक गुड्स 20 फीसदी तक महंगे होने की संभावना

आप अगर किसी प्रॉडक्ट की खरीदारी करने वाले हैं तो जल्द करें नहीं तो उसी प्रॉडक्ट के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी.  

NewDelhi : इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स के जल्द महंगे हो जाने की संभावना है.  खबरों के अनुसार निकट भविष्य में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, माइक्रोवेब की कीमत में 20 फीसदी तक की तेजी आने वाली है.  बता दें कि आप अगर किसी प्रॉडक्ट की खरीदारी करने वाले हैं तो जल्द करें नहीं तो उसी प्रॉडक्ट के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी.

इसे भी पढ़ें : राजनीतिक पारी शुरू करने से पहले रजनीकांत ने बड़े भाई सत्यनारायण के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

प्रॉडक्ट्स की लागत में 15-40 फीसदी की तेजी आने वाली है

सूत्रों के अनुसार इन प्रॉडक्ट्स की लागत में 15-40 फीसदी की तेजी आने वाली है. इंडस्ट्री के लोगों ने बताया कि फेस्टिव सीजन में अच्छी बिक्री हुई थी और पुराना स्टॉक खाली हो चुका है. नये प्रॉडक्ट की कीमत में अचानक से बहुत तेजी आयी है, जिसका मांग पर भी असर दिखाई देगा. नयी तिमाही में मांग में होने वाली गिरावट का साफ-साफ असर दिखाई देगा लेकिन हमारे पास कोई विकल्प भी नहीं है.

इसे भी पढ़ें : निजी निवेशक करेंगे 120 स्टेशनों का कायाकल्प… लगेगा यूजर्स चार्ज… सरकार का फैसला जल्द

कॉपर, जिंक, एल्युमिनियम, स्टील, प्लास्टिक  हुए महंगे

जानकारी के अनुसार इन प्रॉडक्ट्स में बड़े पैमाने पर कॉपर, जिंक, एल्युमिनियम, स्टील, प्लास्टिक और फोमिंग एजेंट्स का इस्तेमाल होता है.और ये सामान काफी महंगे हो गये हैं. कारण कि समंदर के रास्ते का किराया 40-50 फीसदी तक बढ़ चुका है.

साथ ही ग्लोबल शॉर्टेज के कारण टेलीविजन पैनल की कीमत में 100 फीसदी तक का इजाफा हुआ है. इंडस्ट्री के लोगों के अनुसार   फेस्टिव सीजन के दौरान हमने इस प्राइस हाइक को कंज्यूमर्स पर नहीं डाला,. लेकिन अब हमारी विवशता है कि कीमत में इजाफा करें. माना जा रहा है कि कीमत बढ़ाने पर मांग में आयी तेजी गिर जाने की पूरी संभावना है.

इसे भी पढ़ें : दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम, पांच संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, आईएसआई से जुड़े तार

Related Articles

Back to top button