
Mumbai: आज सुबह शेयर बाजार खुलने के बाद से ही तेजी दिख रही है. Sensex में जोरदार बढ़त हुई है Nifty 13300 के आसपास है. बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए Quantum Securities के डायरेक्टर Sanjay Dutt ने सीएनबीसी-आवाज से कहा कि निवेशकों को छोटे मोटे करेक्शन से नहीं घबराना चाहिए. बाजार में बुलरन जारी रहेगा. निवेशकों का फोकस वैल्यू BUYING पर होना चाहिए संजय दत्त की मेटल, बैंक और सरकारी कंपनियों में दांव लगाने की सलाह है.
इसे भी पढ़ें :अवर सचिव ने किया सरायकेला के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण
10:55AM
FMCG शेयरों की डिमांड बढ़ी है. निफ्टी FMCG इंडेक्स 27 महीने की ऊंचाई पर दिख रहा है. ITC एक महीने में 15 फीसदी की तेजी के साथ 200 रुपए के पार निकल गया है.
10:50AM
सरकारी बैंकिंग शेयरों में शानदार तेजी दिख रही है. NIFTY PSU BANK इंडेक्स 9 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा है. UCO,CANARA और CENTRAL BANK आज 2 से 4 फीसदी तक चढ़े हैं.
10:45AM
एनर्जी शेयरों ने तेजी का दम दिखाया है. ONGC, GAIL, BPCL और NTPC निफ्टी के टॉप गेनर में शामिल हुए हैं.
10:35AM
सर्किट फिल्टर बदलने से मिडकैप शेयरों में तूफानी तेजी आई है. ASHIANA HOUSING और TVS ELECTRONICS 15 से 16 फीसदी तक भागे हैं. PRICOL,HOV SERVICES समेत कई शेयरों में 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है.
इसे भी पढ़ें :Amazon करोड़ों व्यापारियों को नुकसान पहुंचा रही है, CAIT ने ED से की शिकायत
10:30AM
बाजार का जोश हाई है. निफ्टी और सेंसेक्स हफ्ते के पहले दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे हैं. मिडकैप में सबसे ज्यादा गर्मी है. निफ्टी बैंक 30100 के पार दिख रहा है. फार्मा, मीडिया, मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है.
10:15AM
HDFC BANK को MOODYs ने क्रेडिट निगेटिव रेटिंग दिया है. MOODYs का कहना है कि डिजिटल गड़बड़ी से HDFC BANK के ब्रांड और छवि पर असर संभव है.
10:00AM
डॉलर के मुकाबले रुपया आज बिना बदलाव के 73.80 के स्तर पर खुला है.
09:50AM
बाजार नए रिकॉर्ड हाई पर नजर आ रहे हैं. बाजार की चौतरफा तेजी में ONGC और Adani Ports टॉप गेनर बने हैं. फिलहाल सेंसेक्स 165.47 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 45,245 के स्तर पर नजर आ रहा है. वहीं, निफ्टी 52 अंक यानी 39 फीसदी की बढ़त के साथ 13,310 के स्तर पर नजर आ रहा है.
09:20AM
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार सपाट खुला है. फिलहाल Sensex 75 अंकों की बढ़त के साथ 45,155 के पार दिख रहा है. वहीं निफ्टी 21 अंकों की बढ़त के साथ 13,280 के आसपास दिख रहा है.
08:35AM
ग्लोबल सेंकेत मिलेजुले
अमेरिकी बाजारों से संकेत शानदार हैं. DOW FUTURES में 200 से ज्यादा अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है. अमेरिका में करीब 900 बिलियन डॉलर के राहत पैकेज पर आज फैसला संभव है. शुक्रवार को DOW,S&P 500 और NASDAQ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे. U.S में रोजगार उम्मीद से कम बढ़ा है. इधर एशिया में कमजोरी देखने को मिल रही है. SGX NIFTY में कमजोर कारोबार हो रहा है. SGX NIFTY 68 अंक नीचे दिख रहा है. वहीं, निक्केई करीब 0.40 फीसदी कमजोरी के साथ 26,645 के आसपास दिख रहा है.
आज से बदल जाएंगे 302 शेयरों के सर्किट फिल्टर
आज से 302 शेयरों के सर्किट फिल्टर बदल जाएंगे. अदानी ग्रीन, कैमलिन फाइन, आरती ड्रग्स, खादिम, THYROCARE जैसे शेयरों में अब अपर सर्किट लिमिट 10 की जगह 20 फीसदी का होगा. इन शेयरों में आज तेजी दिख सकती है.
इसे भी पढ़ें :राजनीतिक पारी शुरू करने से पहले रजनीकांत ने बड़े भाई सत्यनारायण के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 13324-13344 है. बड़ा रजिस्टेंस जोन 13374-13390 है. सपोर्ट जोन 13192-13171 और बड़ा सपोर्ट जोन 13057-13000 है. खरीदें और हर गिरावट में खरीदें ही सही रणनीति होगी. इंस्टिट्यूशन आंकड़े, ऑप्शन डेटा अब 13480-13500 दिखा रहा है है. Day Traders 13192-13171 पर SL रखें. PCR,IVs अब भी अच्छे जोन में हैं. 10 DEMA काफी अहम, पूरी तेजी का बेस, इसके ऊपर लॉन्ग रहें.
निफ्टी बैंक पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 30245-30331 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 30560-30640 है. सपोर्ट जोन 29810-29750 है. बड़ा सपोर्ट जोन 29500-29371 है. कंसोलिडेशन के बाद एक बार फिर तेजी की तैयारी में है. खरीदें और हर गिरावट में खरीदें ही सही रणनीति है. 30250 के ऊपर ही नया ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है. 31000-31250 तक की तेजी संभव है.
इसे भी पढ़ें :अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन किया




