
- पीआईबी ने फैक्टचेक सच्चाई का खुलासा किया
New Delhi: सोशल मीडिया में चलनेवाले मैसेज पर आंख मूंद का विश्वास नहीं करना चाहिए. एक बार उसका फैक्ट चेक किसी विश्वसनीय स्रोत से करना जरूरी है. अभी एक मैसज यह भी चल रहा है कि एक दिसंबर से देश में सभी रेलगाड़ियां जिनमें COVID19 स्पेशल ट्रेन भी शामिल हैं, उनका परिचालन बंद हो जायेगा. इस बात का दावा एक वायरल व्हाट्सएप मैसेज में किया गया है.
दरअसल देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले त्योहारी सीजन के बाद काफी बढ़ गये हैं और कई राज्यों ने एहतियातन कई कड़े कदम उठाये हैं. इसके बाद यह मैसेज वायरल हो रहा है.
इसे भी पढ़ें: ट्रेड यूनियनों का केंद्र की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल, 26 को देशव्यापी हड़ताल
रेल मंत्रालय ने ट्रेनों के परिचालन को रोकने के लिए नहीं जारी किया कोई आदेश
इस मैसेज की सच्चाई जानने के लिए पीआईबी ने फैक्टचेक किया है, जिसमें कुछ बातों का खुलासा हुआ है, जिससे आम लोगों में बन रही भ्रम की स्थिति पर लगाम कस सकती है.
पीआईबी ने अपने फैक्टचेक में बताया है कि रेल मंत्रालय ने ट्रेनों के परिचालन को रोकने के लिए इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया है. यह बिलकुल ही गलत खबर है और लोगों के बीच भ्रम फैलाने के लिए इस तरह की खबरों को वायरल किया जा रहा है.
It is claimed in a #WhatsApp forward that all trains including the #COVID19 special trains will stop operating after 1st December. #PIBFactCheck: This claim is #Fake. @RailMinIndia has taken no such decision on halting of train services after 1st December. pic.twitter.com/3ZeGyCEaOw
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) November 23, 2020
इसे भी पढ़ें: Palamu : पलामू किला मेला में मांस-मदिरा की बहार, चूर-चूर हुए राजा मेदिनीराय के आदर्श




