
Ranchi: आइएमए के सचिव शंभु प्रसाद सिंह से पीलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप के नाम पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. 24 घंटे में नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गयी है. पर्चे के माध्यम से रंगदारी मांगी गयी है.
पर्चे में लिखा गया है कि 24 घंटे के अंदर संपर्क करें. नहीं करने पर अंजाम आपके सामने होगा. यह संगठन की ओर से आपको भेजा जा रहा है. कोरोना के दौरान राज्य के कई व्यापारियों और कारोबारियों से लगातार रंगदारी की मांग की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: Palamu : रेलवे ट्रैक में फंसी साड़ी, ट्रेन से खिंचती गयी शिक्षिका की मौत
कई कारोबारियों से मांगी गयी है रंगदारी
तुपुदाना के कारोबारी प्रवीण कुमार से सुजीत सिन्हा गिरोह के लोगों ने एक करोड़ की मांग की थी. अपर बाजार के कारोबारी से दिनेश गोप के नाम पर 50 लाख की मांग की गयी थी.
वहीं राइस मिल के संचालक से भी सुजीत सिन्हा के लोगों ने एक करोड़ की मांग की थी. यह सभी मामले अक्टूबर महीने के हैं. धुर्वा के टेंट हाउस के मालिक से भी रंगदारी की मांग की गयी थी बाद में उनके घर में फायरिंग भी हुई थी.
इसे भी पढ़ें:रांची के गोंदा थाना क्षेत्र से दो अपराधी गिरफ्तार, एक पिस्टल और एक कारतूस बरामद




