Bihar

नीतीश मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला, 23 से 27 नवंबर तक चलेगा विधानसभा सत्र

Patna : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्ववाली सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक मंगलवार को हुई. इसमें नवगठित 17वीं विधानसभा का प्रथम सत्र तथा विधान परिषद का 196वां सत्र 23 नवंबर से बुलाने का निर्णय किया गया.

सूत्रों ने बताया कि बैठक में नवगठित 17वीं बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र और बिहार विधान परिषद के 196वें सत्र के प्रारंभ में दोनों सदनों के साथ समवेत अधिवेशन में राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को अनुमोदित करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत करने को भी मंजूरी दी गयी.

इसे भी पढ़ें- बिहार में हो गया विभागों का बंटवारा, गृह विभाग इस बार भी नीतीशे के पास

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सरकार में मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कैबिनेट ने पांच दिनों का विधानसभा सत्र बुलाने को मंजूरी दे दी है, जो 23 नवंबर से शुरू होगा. विधानसभा सत्र के दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायी जायेगी और नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी होगा. गौरतलब है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 15 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. वहीं, मंगलवार को विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें- लालू को हैं 16 बीमारियां, सभी इनक्यूरेबल

Related Articles

Back to top button