Lead NewsNationalUttar-Pradesh

राम मय हुई अयोध्या नगरी, 492 वर्ष बाद रामजन्मभूमि पर भव्य  दीपोत्सव,  पांच लाख 50 हजार से अधिक दीपक जलाये जायेंगे

ज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर के सामने दीपक जलाकर विशेष पूजन करेंगे

Lucknow  : अयोध्या में आज शुक्रवार शाम भव्य  दीपोत्सव मनाया जा रहा है. दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत राम की पैड़ी के घाटों पर एक साथ पांच लाख 50 हजार से अधिक दीपक जलाये जायेंगे. नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनने जा रहा है.

खबर है कि यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर के सामने दीपक जलाकर विशेष पूजन करेंगे. बता दें कि दीपोत्सव से एक दिन पहले गुरुवार की शाम से ही अयोध्या सज-संवर कर पूरी तरह से तैयार हो गयी है: अयोध्या में 492 वर्ष बाद रामजन्मभूमि पर भव्य दीपोत्सव का सपना साकार हो रहा है.

इसे भी पढ़ें : ओवैसी की बंगाल में इंट्री, टीएमसी के वोट बैंक में लगेगी सेंध, अल्पसंख्यकों पर पकड़ होगी कमजोर

तुलसी उद्यान में  प्रदर्शनी लगायी गयी है.

दिव्य दीपोत्सव के महाआयोजन में अयोध्या के राजकीय तुलसी उद्यान में सूचना एवम् जनसंपर्क विभाग यूपी द्वारा तुलसी कथा रघुनाथ की प्रदर्शनी लगायी गयी है.  प्रदर्शनी में भगवान राम की समस्त लीलाओं का चित्रों के माध्यम से वर्णन किया गया है.  जिसे देखने के लिए पंडाल पर प्रतिदिन हजारों लोग उमड़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : पूर्व चुनाव आयुक्त कुरैशी की पत्नी की पालतू बिल्ली लापता, पता लगायें, 11 हजार इनाम पायें…

दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम सुबह दस बजे से शुरू हो गया

इससे पूर्व दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम सुबह दस बजे से शुरू हो गया. साकेत कॉलेज से लेकर रामकथा पार्क तक रामराज्य सा नजारा है.  ढोल-नगाड़े व भांगड़ा पर सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन हो रहा है. भगवान राम, माता सीता व अनुज लक्ष्मण की झलक पाने के लिए अयोध्या वासियों की भीड़ उमड़ी.  नगरवासियों ने उन‌ पर पुष्पवर्षा की. रामायण पर आधारित 11 झांकियां यहां दीपोत्सव कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही है.

पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र सहित अफसरों व विशिष्ट अतिथियों ने झांकियों को हरी झंडी दिखा कर साकेत कॉलेज से रवाना किया

इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी नर्वस नेता…मनमोहन ईमानदार… बराक ओबामा ने अपनी आत्मकथा ए प्रॉमिस्ड लैंड में यह लिखा…

Related Articles

Back to top button