National

राहुल गांधी नर्वस नेता…मनमोहन ईमानदार… बराक ओबामा ने अपनी आत्मकथा ए प्रॉमिस्ड लैंड में यह लिखा…

ट्विटर पर ओबामा और राहुल ट्रेंड करने लगे हैं. साथ ही '#माफ़ी_माँग_ओबामा' भी ट्रेंड करने लगा. लोग अपनी टिप्‍पणी के साथ मीम्‍स भी शेयर कर रहे हैं.

NewDelhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आ गये हैं. इसकी वजह अमेरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं. बता दें कि ओबामा ने अपनी आत्मकथा ए प्रॉमिस्ड लैंड में राहुल गांधी का जिक्र किया है. लेकिन ओबामा के राहुल गांधी के प्रति विचारों से राहुल का मजाक उड़ रहा है. दरअसल, ओबामा ने अपनी आत्मकथा ए प्रॉमिस्ड लैंड में केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी की योग्यता पर सवाल उठाये हैं. साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की तारीफ भी की है. उन्होंने मनमोहन सिंह को ईमानदार नेता करार दिया है.

इसे भी पढ़ें : अर्थशास्त्रियों का आकलन…देश मंदी की ओर जा रहा है… भारत की अर्थव्यवस्था का धीमापन दे रहा संकेत

राहुल गांधी को कम प्रतिबद्धता वाला नर्वस नेता करार दिया

बराक ओबामा ने  किताब में राहुल गांधी को कम प्रतिबद्धता वाला नर्वस नेता करार दिया है.  बता दें कि अपनी किताब में राहुल गांधी की तुलना एक ऐसे छात्र से की है जो होमवर्क को पूरा करने वाला और शिक्षक को प्रभावित करने की इच्छा रखने वाला हो, लेकिन इसको लेकर राहुल में महारत हासिल करने के लिए जुनून की कमी भी है.

इसे भी पढ़ें :  मोदी के लाइव होते ही JNU कैंपस में लगे ‘जय श्री राम’ के नारे

#माफ़ी_माँग_ओबामा  ट्रेंड करने लगा…

बराक ओबामा की राहुल गांधी के बारे में राय सार्वजनिक होने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गयी है.  इसके बाद ट्विटर पर ओबामा और राहुल ट्रेंड करने लगे हैं. साथ ही ‘#माफ़ी_माँग_ओबामा’ भी ट्रेंड करने लगा. लोग अपनी टिप्‍पणी के साथ मीम्‍स भी शेयर कर रहे हैं.न्यूयॉर्क टाइम्स ने की आत्मकथा ए प्रॉमिस्ड लैंड की समीक्षा की है. इसमें ओबामा ने दुनियाभर के राजनीतिक नेताओं के अलावा अन्य विषयों पर भी बात की है.

जान लें कि  बराक ओबामा के पहले कार्यकाल के दौरान भारत और अमेरीका के बीच न्यूक्लियर डील हुई थी. ओबामा 2017 में भारत आये थे. उस समय कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से उनकी मुलाकात हुई थी.

इसे भी पढ़ें :   मंदी में देश! राहुल गांधी का तंज, भारत की मजबूती कमजोरी में बदल दी पीएम मोदी ने

ओबामा ने  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी जिक्र किया

न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित समीक्षा के अनुसार, ओबामा ने  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी जिक्र किया है. समीक्षा में कहा गया है, हमें चार्ली क्रिस्ट और रहम एमैनुएल जैसे पुरुषों के हैंडसम होने के बारे में बताया जाता है लेकिन महिलाओं के सौंदर्य के बारे में नहीं. सिर्फ एक या दो उदाहरण ही अपवाद हैं जैसे सोनिया गांधी.

समीक्षा में कहा गया है कि अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री बॉब गेट्स और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दोनों में बिलकुल भावशून्य सच्चाई/ईमानदारी है. इसमें कहा गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ओबामा को शिकागो मशीन चलाने वाले मजबूत, चालाक बॉस की याद दिलाते हैं. पुतिन के बारे में ओबामा लिखते हैं, शारीरीक रूप से वह साधारण हैं.  ओबामा का 768 पन्नों का यह संस्मरण 17 नवंबर को बाजार में आने वाला है.

Related Articles

Back to top button