BiharELECTION SPECIAL

बिहार : नीतीश कुमार ने आखिरी चुनाव वाले बयान पर मीडिया को समझाया…आप लोगों ने ठीक से नहीं सुना…

आप लोगों ने ठीक से नहीं सुना. बात समझ गये न. हम हर अंतिम चुनावी सभा में यह बोलते हैं. अंत भला तो सब भला.अगर देखिएगा, उसका पीछे का देखिएगा, आगे का देखिएगा.

Patna : आप लोगों ने ठीक से नहीं सुना. बात समझ गये न. हम हर अंतिम चुनावी सभा में यह बोलते हैं. अंत भला तो सब भला.अगर देखिएगा, उसका पीछे का देखिएगा, आगे का देखिएगा. कुल मिलाकर देखिएगा. तब एक पूरी बात है.

नीतीश कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में अपने आखिरी चुनाव वाले बयान  पर सफाई दी. अपनी बात कह कर नीतीश कुमार ने चालाकी से अपना रास्ता क्लियर किया.

इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी नर्वस नेता…मनमोहन ईमानदार… बराक ओबामा ने अपनी आत्मकथा ए प्रॉमिस्ड लैंड में यह लिखा…

एनडीए की सरकार बनने के बाद नीतीश बदल गये

जान लें कि नीतीश कुमार के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा थीं कि यह उनका आखिरी चुनाव है. हालांकि, एनडीए की सरकार बनने के बाद नीतीश बदल गये.  बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही उन्होंने जदयू को नुकसान पहुंचाने वाली लोजपा और उसके मुखिया चिराग पासवान पर इशारों में हमले किये.

नीतीश ने कहा कि अब यह फैसला एनडीए को करना है कि आगे के कदम क्या होंगे. चुनाव नतीजों का विश्लेषण हो रहा है.एक-एक सीट देखी जा रही है.एनडीए के चारों घटक दल के लोग एक साथ बैठक करेंगे.

इसे भी पढ़ें :  अर्थशास्त्रियों का आकलन…देश मंदी की ओर जा रहा है… भारत की अर्थव्यवस्था का धीमापन दे रहा संकेत

गुरुवार शाम सीएम नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की

जान लें कि बिहार चुनाव में एनडीए ने एक बार फिर बहुमत हासिल किया.हालांकि, इस बार भाजपा 74 सीटों के साथ बिहार की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गयी . वहीं जदयू 43 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गयी .इसे लेकर गुरुवार शाम को सीएम नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

यहां जब उनसे चुनाव प्रचार के अंतिम समय में दिये गये आखिरी चुनाव वाले बयान के बारे में सवाल किया गया, तो नीतीश कुमार ने चालाकी से पलटी मार दी और कहा कि सभी लोगों ने उनकी बात को गलत समझ लिया.

इसे भी पढ़ें : बिहार : तेजस्वी विधायक दल के नेता चुने गये,  चुनाव आयोग पर भड़के, कहा, हम हारे नहीं, हमें हराया गया है…

आज चुनाव का आखिरी दिन है, परसों चुनाव है और ये मेरा अंतिम चुनाव है

बता दें कि  नीतीश कुमार ने तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले पूर्णिया के धमदाहा में आयोजित रैली की थी. यहां उन्होंने कहा था,जान लीजिए.. आज चुनाव का आखिरी दिन है. परसों चुनाव है और ये मेरा अंतिम चुनाव है. अंत भला तो सब भला.  जदयू प्रत्याशी के लिए वोट मांगते हुए नीतीश ने कहा था- आप बताइए वोट दीजिएगा.हम इन्हें जीत का माला समर्पित कर दें? आप सबने आश्वस्त किया.अब परसों आप सब लोग वोट कर के विजयी बनाइएगा.

Related Articles

Back to top button