Education & CareerJharkhandLead NewsRanchi

आरयू एफिलिएटेड कॉलेजों में यूजी एडमिशन के लिये अब 15 नवंबर तक कर सकते है आवेदन

रांची यूनिवर्सिटी ने एडमिशन की तारीख एक बार फिर बढ़ायी

Ranchi: रांची यूनिवर्सिटी ने एडमिशन की तारीख एक बार फिर बढ़ायी है. यूनिवर्सिटी ने इस संबंध में शनिवार को सूचना जारी की. तारीख सिर्फ यूजी कोर्सेज के लिये बढ़ायी गयी है. सूचना के मुताबिक चासंलर पोर्टल में छात्र 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते है. तारीख सिर्फ बेसिक कोर्स के आवेदनों के लिये बढ़ायी गयी है. इसमें वोकेशनल कोर्स को शामिल नहीं किया गया है. इसके पहले भी रांची यूनिवर्सिटी ने यूजी कोर्सेज में एडमिशन के तारीख बढ़ायी थी.

इसे भी पढ़ें:कोरोना के कारण जिले में नहीं लगा रोजगार मेला, जिला नियोजन कार्यालय में 11 हजार 488 बेरोजगार हैं निबंधित

जिन स्टूडेंटस ने 31 अक्टूबर या उसके पहले आवेदन किया वे कर सकते है पेमेंट

जारी सूचना में कहा गया है कि ये तारीख सिर्फ रांची यूनिवर्सिटी एफिलिएटेड कॉलेजों के लिये बढ़ायी गयी है. जिसमें सत्र 2020 – 23 के छात्र एडमिशन ले सकते है. वहीं जानकारी दी गयी है कि जिन छात्रों ने 31 अक्टूबर तक आवेदन किया है. और जिनका नाम लिस्ट में आ चुका है. वे एडमिशन फीस 15 नवंबर तक चांसलर पोर्टल के जरिये जमा कर सकते है.

इसे भी पढ़ें:डेढ़ साल से है बंद है राज्य के एकमात्र पनबिजली प्लांट की एक यूनिट

इस साल कोरोना के कारण पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है

कोविड 19 के संक्रमण की वजह से इस बार सत्र देर से शुरू होगा. एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है. यूनिवर्सिटी एफिलिएटेड कॉलेजों के विद्यार्थी चासंलर पोर्टल में आवेदन कर सकते है. इस साल कोरोना के कारण पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है. जबकि पिछले साल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प छात्रों के पास थे.

इसे भी पढ़ें:12वीं पास हैं तो सेंट्रल गवर्मेंट में नौकरी के लिए करें अप्लाई

Related Articles

Back to top button