
Ranchi : यदि आपने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है और किसी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने 12वीं पास के लिए केंद्र सरकार की नौकरी के लिए आवेदन मंगाए हैं. आयोग ने भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन भी जारी किया है. यदि आप इन पदों पर नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो आपको 15 दिसंबर 2020 तक ऑनलाइन अप्लाई करना होगा.
ये हैं मुख्य बातें
-12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं.
-पे स्केल – 29,200-92,300 रुपये तक प्रति माह
-एलडीसी, जेएसए, पीए, एसए और डीईओ के पद पर वेकेंसी निकली है.
-खाली सीटों की संख्या अभी नहीं दी गयी है, बाद में वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी जानकारी.
-उम्रसीमा : 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए. (उम्र का कैलकुलेशन 1 जनवरी 2021 से किया जाएगा और आरक्षण नियमों के मुताबिक अधिकतम उम्रसीमा में छूट मिलेगी
-परीक्षा का नाम एसएससी सीएचएसएल एग्जाम 2020 (SSC CHSL Exam 2020) है.
इसे भी पढ़ें:IPL T20- गेंदबाजों पर दबाव और जीते के लायक स्कोर बनाने में नाकाम रहे : कोहली
सिर्फ 100 रुपये है एप्लीकेशन फीस
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 100 रुपये जमा करने होंगे. फीस पेमेंट उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग या चालान के माध्यम से कर सकते हैं. एससी, एसटी, महिला और एक्स सर्विसमैन कैटेगरी के उम्मीदवार को फीस जमा करने की जरूरत नहीं होगी.
ऐसे करें अप्लाई
कर्मचारी चयन आयोग की इस परीक्षा में आप अप्लाई सिर्फ ऑनलाइन कर सकते हैं. इसके लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाएं और एप्लीकेशन को जरूरी जानकारी और अटैचमेंट्स के साथ भरकर सबमिट कर दें. एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करने से पहले क्रॉसचेक करना कतई ना भूलें.
इसे भी पढ़ें:बिहार चुनाव : पूर्णिया में पैरामिलिट्री फोर्स की हवाई फायरिंग, एक बजे तक 22.74 प्रतिशत वोट पड़े
ये हैं परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआत 6 नवंबर 2020 को होगी.
-ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2020 है.
-ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2020 है.
-ऑफलाइन चालान जेनरेट करने की आखिरी तारीख और समय 19 दिसंबर को 23 बजकर 30 मिनट तक है.
-चालान से फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2020 है.
पेपर-1 एग्जाम की तारीख – 12 से 27 अप्रैल 2021 : वैकेंसी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. इसमें पहले चरण का एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड रखा गया है.
नोट: अप्लाई करते समय स्कैन किया हुआ सिर्फ तीन महीने पहले तक का कलर पासपोर्ट फोटो अपलोड करें.
इसे भी पढ़ें:कोडरमा डीसी की सराहनीय पहल, अधिकारियों ने कुम्हारों से खरीदे एक लाख रुपये के मिट्टी के दीये




