
Bermo/Dumka : विधानसभा उपचुनाव में बेरमो में 60 फीसदी वोटिंग हुई. बेरमो में शाम चार बजे तक वोट डाले गये. जो लोग शाम 4 बजे तक लाइन में लगे हुए थे उन्हें वोट करने दिया गया. अंतिम आंकड़े आने पर वोटिंग प्रतिशत में कुछ बदलाव हो सकता है. दुमका में शाम पांच बजे तक 65.27 फीसदी मतदान हुआ. कोविड-19 के समय में हो रहे इस उपचुनाव में मतदाताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया.
इसे भी पढ़ें – सरकारी स्कूलों के छात्र ही बताएंगे, कौन सी पुस्तक वे पढ़ना चाहते हैं
कोविड प्रोटोकॉल का हो रहा पालन
उपचुनाव में सभी बूथों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है. कहीं से भी हिंसा की कोई खबर नहीं है. मतदाता शांति से अपनी-अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं. मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. सभी मतदाताओं द्वारा कोविड-19 से सम्बंधित प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है. इसके लिए तीन लाइनें लगायी हैं. बूथ को बाहर 6-6 फीट की दूरी पर गोल घेरा बनाया गया है, मतदाता मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.
दुमका में शाम पांच बजे तक मतदान का समय है, वहीं बेरमो के लिए चार बजे तक का समय था. दुमका में दो लाख 47 हजार 719 मतदाता हैं. बेरमो में तीन लाख 11 हजार 168 मतदाता हैं.
इसे भी पढ़ें – रघुवर सरकार में छात्रवृत्ति के नाम पर हुए घोटालों की खुल रही परत, अब धनबाद में सामने आया मामला
दोनों प्रत्याशी निकले जायजा लेने

दुमका सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने गांदो पंचायत के पैतृक आवास बड़तल्ली गांव में बूथ संख्या 71 ए में मतदान किया. उसके बाद उन्होंने कई बूथों का जायजा लिया. वहीं दुमका शहरी क्षेत्र के बूथों को देखने के लिए झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन ने दौरा किया. उन्होंने कई बूथों पर जा कर मतदान का जायजा लिया.



