
Ranchi: कोरोना ने झारखंड से एक और अधिकारी को छीन लिया है. वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त विजय कुमार दुबे का निधन हो गया. वह कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली. वह रांची, धनबाद सहित कई जिलों में पदस्थापित रहे. मालूम हो कि इससे पहले झारखंड के कई अधिकारियों की मौत हो चुकी है. डीजीपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी संक्रमित हुए हैं.




