
- चौथे गुरु रामदास जी का मनाया प्रकाशोत्सव पर्व
Giridih : अनलॉक की प्रकिया के साथ ही सात महीने बाद गिरिडीह शहर के स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा चौथे गुरु रामदास जी महाराज के 486वें प्रकाशोत्सव पर सोमवार को खुला. इस दौरान सिख समुदाय के लोगों में उत्साह नजर आया. रामदास जी के प्रकाशोत्सव को लेकर ही गुरुद्वारा की सजावट भी भव्य तरीके से की गयी थी. साथ ही, दरबार साहिब को भी सजाया गया था.
इसे भी पढ़ें- शहीद की मां है, यह पता चलते ही बुजुर्ग मरीज को गले लगा लिया डॉक्टर ने, नहीं ली फीस
शबद-कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण
सिखों के चौथे गुरु रामदास जी के प्रकाशोत्सव को लेकर गुरुद्वारा में धार्मिक आयोजनों की शुरुआत अहले सुबह से हो गयी थी, लेकिन दोपहर में भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हुई. मौके पर समुदाय के गणमान्य लोगों के अलावा महिलाएं, युवतियां और बच्चे अरदास में शामिल हुए. स्थानीय रागी जत्था द्वारा जहां गुरुद्वारा में भक्तों के बीच शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया था, वहीं 48 घंटे से चल रहे अखंड पाठ का समापन भी शबद-कीर्तन के साथ किया गया.

इसे भी पढ़ें- रघुवर सरकार में छात्रवृत्ति के नाम पर हुए घोटालों की खुल रही परत, अब धनबाद में सामने आया मामला
काफी दिनों बाद प्रकाशोत्सव पर्व के मौके पर गुरुद्वारा पहुंचे भक्तों ने दरबार साहिब के समक्ष जहां मत्था टेका, वहीं उत्साह के साथ शबद-कीर्तन में भी शामिल हुए. तीन घंटे तक चले शबद-कीर्तन में गुरुसिंह सभा के पदाधिकारियों द्वारा कोरोना के संक्रमण को देखते हुए खास तौर पर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन श्रद्धालुओं से कराया जा रहा था. गुरुद्वारा के भीतर प्रवेश से पहले जहां थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी, वहीं सैनिटाइज कर एक-एक भक्त को प्रवेश करने दिया जा रहा था.
प्रकाशोत्सव पर्व को लेकर सिंह सभा के गुणवंत सिंह सलूजा, अमरजीत सिंह सलूजा, सतविंदर सिंह सलूजा उर्फ बंटी, तरणजीत सिंह सलूजा उर्फ मणि, जोरावार सिंह उर्फ सिल्की, ऋषि दुआ, राजेंद्र सिंह बग्गा, देवेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह सलूजा समेत बड़ी संख्या में सिख समुदाय की महिलाएं मौजूद थीं.

इसे भी पढ़ें- जमुई में अपने ननिहाल गये गिरिडीह के इंजीनियरिंग के स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या




