BiharBihar UpdatesELECTION SPECIAL

बिहार चुनाव : पीएम मोदी ने कहा था जंगलराज के युवराज,  तेजस्वी का जवाब, आप पीएम हैं, कुछ भी बोल सकते हैं…

पीएम को बिहार के विशेष पैकेज, बेरोजगारी, भुखमरी पर बोलना चाहिए था. लोगों की उम्मीद थी कि वे इस पर बोलेंगे, लेकिन उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा

Patna :  पीएम मोदी के जंगलराज का युवराज वाले बयान पर महागठबंधन के सीएम चेहरे तेजस्वी यादव ने जवाब दिया है. तेजस्वी ने कहा कि  वे देश के पीएम हैं, कुछ भी बोल सकते हैं. मुझे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है, लेकिन वे आये थे, तो उन्हें बिहार के विशेष पैकेज, बेरोजगारी, भुखमरी पर बोलना चाहिए था. लोगों की उम्मीद थी कि पीएम इस पर बोलेंगे लेकिन उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा.

इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : सीईसी बोले, कोरोना महामारी में हमें चुनाव कराने को लेकर हतोत्साहित किया गया था

पीएम ने लालू-राबड़ी के 15 साल के शासनकाल को जंगलराज कहा था

जान लें कि मुजफ्फरपुर में बुधवार को आयोजित सभा में पीएम मोदी ने तेजस्वी और लालू परिवार पर तंज कसते हुए लालू-राबड़ी के 15 साल के शासनकाल को जंगलराज बताते हुए तेजस्वी यादव को उसका युवराज कहा था.  साथ ही तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों के वादे पर भी मोदी ने निशाना साधा था.  जान लें कि तेजस्वी यादव लगातार चुनावी सभाओं में एनडीए सरकार पर हमले कर रहे हैं और 10 लाख नौकरी देने की बात भी कह रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :  पीएम मोदी  ने कहा, देश की इकोनॉमी तेजी से पटरी पर लौट रही है, विपक्ष को लिया निशाने पर

तेजस्वी की सुरक्षा को लेकर राजद ने की चुनाव आयोग से अपील

राजद नेता मनोज झा ने ट्वीट कर बिहार निर्वाचन आयोग और केंद्रीय चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जाये. उन्होंने लिखा कि तेजस्वी यादव की रैलियों/सभाओं और बैठकों के अलावा हैलीपैड सुरक्षाव्यवस्था चाकचौबंद नहीं है. ऐसे में असामाजिक तत्व के लोग परेशानी का सबब बने सकते हैं.

इसे भी पढ़ें :  चिराग के बोल, नीतीश राजद  के संपर्क में, चुनाव बाद महागठबंधन के साथ चले जायेंगे…  

Related Articles

Back to top button