
Giridih : देवरी के खिजुरी-खरगडीहा के मंडरो स्थित मेन रोड में संचालित पेट्रोल पंप से बुधवार देर रात पांच नकाबपोश अपराधियों ने 35 हजार नकदी व दो कर्मियों के मोबाइल लूट लिये. पंप कर्मियों के साथ लाठी से मारपीट भी की. भुक्तभोगी कर्मियों के अनुसार पेट्रोल पंप में डकैती करने पहुंचे पांचो अपराधी बोलचाल में लोकल भाषा का ही इस्तेमाल कर रहे थे. उम्र 30-35 के बीच की थी और सभी अपराधी लाठी और पिस्तौल लिये हुए थे.
अपराधियों की पिटाई से पेट्रोल पंप के नोजल कर्मी सौमित्र सामंता को गंभीर चोटें लगी. नोजल कर्मी को पीटते देख और उसके चीखने की आवाज सुनकर प्रबंधक किशोरी राय किसी तरह पेट्रोल पंप के चारदीवारी तड़प कर भागने में सफल रहे. हालांकि एक अपराधी ने किशोरी राय पर भी पिस्तौल तानी थी. लेकिन फायरिंग होने से पहले किशोरी राय भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे.
इसे भी पढ़ेः सुखदेव भगत और प्रदीप बलमुचू की कांग्रेस में वापसी पर शीर्ष नेतृत्व कर रहा विचार
घटना देर रात करीब 11 बजे की है जब पंप कर्मी पेट्रोल पंप बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान नकाब पहने पांच अपराधी पेट्रोल पंप पर आ धमके. जिस वक्त अपराधियों ने पंप में धावा बोला उस वक्त नोजल कर्मी सौमित्र सांमता नोजल बंद कर हिसाब मिला रहा था. दो अपराधी नोजल कर्मी के पास पहुंचे और उसे पीटना शुरू कर दिया.
उधर प्रबंधक किशोरी राय पंप का शटर गिराकर कांउटर में रखे नगद रुपयों को गिन रहा था. कांउटर पर प्रबंधक के अलावे एक और कर्मी प्रबंधक के सहयोग के लिए खड़ा था. इसके बाद तीन अपराधी कांउटर का शटर उठाकर भीतर घुस गये.
अपराधियों को घुसते देख किशोरी राय जहां फरार होने में सफल रहा. वहीं अपराधियों ने कांउटर में रखे 35 हजार नगद लूट लिये और प्रबंधक और दूसरे कर्मी का मोबाइल लूट लिया. इस दौरान प्रबंधक ने फरार हो रहे अपराधियों को देख हल्ला करते हुए उन पर पथराव भी किया. लेकिन सभी भागने में सफल रहे. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद देवरी थाना प्रभारी रोशन भेंगरा पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे.
इसे भी पढ़ेः खुद केंद्र के पास बकाया हैं झारखंड के 75 हजार करोड़, फिर भी उल्टे वही राज्य के खाते से वसूल रहा पैसा : कांग्रेस
दो माह में तीसरी वारदात
जानकारी के अनुसार दो माह में देवरी पेट्रोल पंप लूट की यह तीसरी घटना है जिसमें 22 सितबंर को अपराधियों ने साहु पेट्रोल पंप पर धावा बोलकर 59 हजार लूट लिये थे. जबकि दूसरी घटना चतरो-चकाई मेन रोड स्थित पेट्रोल पंप पर हुई थी जिसमें अपराधियों ने एक बाइक सवार की डिक्की से 50 हजार लूट लिये थे.
इसे भी पढ़ेः 350 करोड़ का बोनस लौटायेगा बाजार में रौनक




