Uncategorized

बाबा के समर्थन में आए एनडीए के बड़े नेता

नई दिल्ली: कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ रामलीला मैदान में अनशन कर रहे हैं बाबा रामदेव को सियासी समर्थन मिलने लगा है. उनके कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ रामलीला मैदान में अनशन कर रहे हैं बाबा रामदेव को सियासी समर्थन मिलने लगा है. उनके समर्थन में एनडीए के बड़े नेता आंदोलन खुल के सामने आए हैं.

आंदोलन के पांचवें दिन भी सरकार की बेरूखी का सामना कर रहे रामदेव ने आंदोलन में शामिल होने के लिए सभी पार्टियों से आह्वान किया था.

इसका नतीजा सुबह से ही दिखने लगा. पहले शिरोमणी अकाली दल के नेता रामदेव के मंच पर पहुंचे. इनके अलावा जनता पार्टी अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने भी बाबा के मंच से वहां मौजूद आंदोलन समर्थकों को संबोधित किया.

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी और जदयू नेता शरद यादव भी बाबा रामदेव के साथ मंच साझा करने पहुंचे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button